भगवती मिश्रा – प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
जालौन नगर में बुंदेली लोक कलाओं के साथ मित्र महोत्सव शोभायात्रा निकाली गई
जालौन। मित्र महोत्सव शोभायात्रा का शुभारम्भ बुंदेली लोक कलाओं के साथ हुआ।इस दौरान बुंदेली संस्कृति व लोक कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया। लोक कलाओं का लोगो ने भरपूर आनंद लिया। सांस्कृति धरोहर प्रचार प्रसार समिति के तत्वावधान में रविवार को 16वें मित्र महोत्सव की शुरूआत हुई। इस दौरान 75 से 105 वर्ष की आयु के पुरखा छत्रसाल इंटर कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे से सभी पुरखों को निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, गुलाब सिंह जाटव, सोमिल याज्ञिक, नरसिंह यादव व मास्टर सुशील कुशवाहा ने सभी 108 पुरखों को माला पहनाकर व उनका भोग लगाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा तकिया मैदान पर पहुंची जहां पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित इटहिया ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा झंडा चैराहे पर पहुंची जहां समाजसेवी दीपक मित्तल, नितिन मित्तल, लक्ष्मीकांत शाक्य, अनिल यादव, वाचस्पति मिश्रा आदित्यभूषण द्विवेदी आदि ने पुष्पवर्षा पर शाभायात्रा का स्वागत किया। सब्जी मंडी व मनोहर लाल अस्पताल पर रामनरेश तिवारी, उदयभान वर्मा, प्रदीप, रज्जन पुरवार, सामीर अली, योगेंद्र राठौर, के सी पाटकार अखलेश गुप्ता महेंद्र कौशल परवेज, नईम आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान झंडा चैराहे व अन्य स्थलों पर बुंदेली लोक कलाओं का प्रदर्शन कर एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। बुंदेली लोककलाओं के प्रदर्शन में लोक कलाकारों द्वारा दिवारी नृत्य, रमतूला, सजी बैलगाड़ी, दिल दिल घोड़ी, ऐचकताना, स्वांग, फाग, भजन, बुंदेली गारी, गोटे, बाजे घर नीम तरे, ढपली वादन, केंकड़िया वादन, बुंदेली गायन, ख्याल, ख्वाजा की चादर, खंजड़ी वादन, नागिन बैंड, सद्भावना झांकियों का प्रदर्शन किया गया। नगर की सड़कों पर निकली शोभायात्रा को देखकर सुनकर लोगों ने जमकर आनंद लिया। इससे पूर्व बुंदेलखंड के प्रसिद्ध रंगमंचकर्मी पंडित पूरनचंद्र मिश्र पूरन को श्रृद्धांजलि देते हुए उनके चित्र को पालकी पर रखा गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित प्रयाग गुरू, राजकुमार मिझौना व मास्टर सुशील कुशवाहा ने किया।
3 दिन पहले घर से बिना बताए गायब हुए युवक का शव यमुना से हुआ बरामद
जालौन। बिना बताए युवक 3 दिन पहले घर से साइकिल लेकर निकला था। जिसका शव कुठौंद थाना पुलिस ने बरामद किया। जिसकी पहचान राघव तिवारी पुत्र मुरारी तिवारी जिला कानपुर देहात के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने मंगलपुर थाने में युवक की गुमशुदगी की सूचना दी थी। मृतक युवक औरैया में कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव की शिनाख्त करवाई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू की। पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के उमरी गांव के किनारे यमुना नदी का है।
सशक्तिकरण की मिसाल,महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार
जालौन। भारतीय जनता पार्टी जनपद जालौन की महिला मोर्चा इकाई द्वारा नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। दृढ़ोमर वैश्य धर्मशाला में आयोजित उपरोक्त समारोह की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा श्रीमती ऊषा गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक की पत्नी श्रीमती कृष्णा वर्मा व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्या श्रीमती अनीता वर्मा उपस्थित रहीं। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर डा. रेनू चंद्रा, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती सुनीता शर्मा प्रधानाचार्या, रक्तदान के द्वारा जीवन दान देने में अग्रणी डा ममता स्वर्णकार, रक्तकणिका सेवा के क्षेत्र में भवानी अम्मा, साहित्य के क्षेत्र में माया सिंह कवयित्री, सबइंस्पेक्टर पूनम सिंह यादव, सबइंस्पेक्टर पूनम गुप्ता, मनोचिकित्सक डॉ अर्चना, अवंतिका फाउंडेशन तथा श्रीमती सरोज गुप्ता को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पट्टिका पहनाकर सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्षा श्रीमती ऊषा गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का विराट व्यक्तित्व अनुकरणीय है। आज सम्मानित की गई बहिनें जनपद में अपने कार्यों एवं समर्पण भाव से विशिष्ट स्थान रखती हैं। इनको सम्मानित होते देखकर समूची नारी जाति स्वावलंबी होने की प्रेरणा प्राप्त करेगी। आज राष्ट्र के निर्माण व विकास में नारी शक्ति का योगदान अभूतपूर्व है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मांडवी शर्मा, रजनी खरे मंडल अध्यक्ष, सोनिया अग्रवाल, सुमन वर्मा, सीमा जादौन, संध्या चौहान, रंजना दुबे, प्रेमलता उपाध्याय, अलका गुप्ता आदि पदाधिकारी बहिनें उपस्थित रहीं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.