यंग भारत ब्यूरो
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। खड़गे के बयान पर सीएम शिवराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदीजी पर बोलना सूरज पर थूकने जैसा है। सूरज पर थूकोगे तो थूक तुम्हारे चेहरे पर ही आएगा। मोदी जी का कुछ नहीं बिगड़ने वाला नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ जहर उगलने का पाप कर रही है। कांग्रेस ने मोदीजी पर 51 बार अशोभनीय टिप्पणी की गई। मैदान में नहीं उतर सकते तो इस तरह का कृत्य कर रहे हैं। वहीं दिग्विजय सिंह की कांग्रेस जोड़ो यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत कभी टूटा ही नहीं था। 1947 में कांग्रेस ने तोड़ा था भारत, लेकिन मोदीजी के नेतृत्व में आज झंडा बुलंद है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.