भगवान की भक्ति में लीन होना गलत नहीं है। लेकिन अंधविश्वास में पड़ना किसी भी एंगल से सही नहीं है। इसके सिर्फ दुष्परिणाम ही देखने को मिलते हैं। दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें अंधविश्वास में पड़े व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
अब अंधविश्वास से जुड़ा हुआ ऐसा ही एक मामला सामने आया है सिंगापुर से। सिंगापुर में रहने वाली एक चीनी महिला ने अपने भक्तों को मानव मल खाने के लिए मजबूर कर दिया।
दरअसल सिंगापुर में रहने वाली चीनी महिला ‘वु मे हो’ पर आरोप है कि उसने भारतीय देवी अवतार होने का दावा किया और अपने भक्तों को मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 52 वर्षीय ‘वु मे हो’ पर 50 से भी अधिक आरोप दर्ज किए गए हैं जिसमें धोखाधड़ी, हानिकारक पदार्थ के माध्यम से चोट देना जैसे कई अपराध शामिल है।
पुलिस का कहना है कि ‘वु मे हो’ ने अपने पास भक्तों को कथित रूप से दंड के तौर पर मानव मल खाने को मजबूर किया था। जिसके बाद से ही लोगों में ‘वु मे हो’ के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। खुद को हिंदू देवी का अवतार बताने वाली चीनी महिला ‘वु मे हो’ ने अपने भक्तों को कई कठिन दंड दिए। इसके ऊपर एक महिला को अन्य महिला के दांत निकालने और उसके निजी अंग पर पोंछे से मारने का निर्देश देने का भी आरोप है।
वु मे हो’ ने ना केवल लोगों का शारीरिक शोषण किया बल्कि लोगों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाए। आरोप है कि इसने लोगों के पाप के प्रायश्चित के नाम पर व कष्टों को दूर करने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की। फिलहाल पिछले दो सालों से ये चीनी महिला पुलिस रिमांड पर है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.