दुनिया में कई जानवर विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसलिए अलग-अलग देशों की सरकारों ने इनके शिकार पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। विलुप्त की कगार पर पहुंच चुके जानवर इतने महंगे मिलते हैं जिनकी कीमत के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। आईए जानते हैं एक ऐसी है मछली के बारे में जो दुनिया में सबसे महंगी है। हाल ही में यह मछली इंग्लैंड में दिखाई दी थी।
दुनिया में सबसे महंगी बिकने वाली मछली का नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना है। विलुप्त की कगार पर पहुंच चुकी अटलांटिक ब्लूफिन टूना को देखने के बाद हर कोई हैरान है। दुनिया में सबसे महंगी मछली का रिकाॅर्ड अटलांटिक ब्लूफिन टूना के नाम है। यह मछली विलुप्त होने की कगार पहुंच चुकी है। इस मछली के संरक्षण के लिए हर साल 2 मई को वर्ल्ड टूना डे मनाया जाता है। इसको बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2016 में आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टूना डे मनाने का फैसला लिया था।
ब्रिटेन में सरकार ने अटलांटिक ब्लूफिन टूना के शिकार पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा इस मछली को पकड़े पर जेल की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अगर किसी ने गलती से इसे पकड़ लिया, तो उसे तुरंत समुद्र में छोड़ना होता है। एक शख्स ने 23 अक्टूबर को कई ब्लूफिन टूना मछलियों को एक साथ देखा था।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.