परसीमन आने का सभी दलों को हैं इंतजार
अध्यक्ष पद के प्रवलदावेदारों ने होडिंग लगाकर पेश कर रखी दावेदारी
उरई(जालौन)। नगर पालिका परिषद एवं टाउन एरिया के होने वाले आगामी चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है। फिर भी राजनैतिक दलों के लोग परसीमन जारी होने का इंतजार करने में लगे है।
इसके बाद भी सभी राजनैतिक दलों के संभावित दावेदारों ने अपनी-अपनी होडिंग लगा कर दावेदारी पेश कर दी है। पिछली बार जनपद की चार नगर पालिका परिषदों में कोंच व कालपी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गयी थी जबकि नगर पालिका परिषद उरई और जालौन को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रखी गयी थी।इस बार अभी तक परसीमन जारी न होने की बजह से चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों में अनिश्चितता का माहौल देखा जा रहा है।फिर भी चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।पिछली बार नगर पालिका उरई सामान्य सीट से भाजपा के बागी प्रत्याशी अनिल बहुगुणा जीत हासिल की थी बाद में भाजपा में पुनः शामिल हो गये थे जालौन नगर पालिका परिषद सामान्य सीट से भाजपा के गिरीश गुप्ता ने जीत हासिल की थी जबकि कोंच नगर पालिका परिषद सीट जो कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी उस पर कांंग्रेस प्रत्याशी सरिता वर्मा ने जीत का परचम लहराया था जबकि कालपी नगर पालिका परिषद सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी जिस पर बसपा के जगजीवनराम अहिरवार की मां ने जीत का परचम लहराया था।
उरई नगर पालिका अध्यक्ष पद के सबसे अधिक दावेदार सपा में
नगर पालिका परिषद उरई से संभावित दावेदारों में बसपा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, कांंग्रेस से करन सिंह राजपूत पूर्व बार संघ अध्यक्ष, भाजपा से दिलीप दुवे, भाजपा से ब्यापारी नेता डा. दिलीप सेठ, कांंग्रेस से अबरार अहमद, सपा से सुदामा दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुख, बसपा से जलील मंसूरी बम्बई वाले, सपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव मौखरी, सपा से सुरेन्द्र यादव बजरिया पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा से पूर्व सभासद मिर्जाबेग, सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, सपा के देवेन्द्र यादव, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शक्ति गहोई सहित अन्य संभावित चुनाव लड़ने वाले दावेदार ताल ठोकते नजर आ रहे है जिन्होंने शहर के होडिंग आदि लगवा दिये है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.