• Login
Young Bharat Logo
Advertisement
  • होम
  • देश विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • इटावा
    • उरई
    • कानपुर
    • कानपुर देहात
    • झाँसी
    • फतेहपुर
    • ललितपुर
  • धर्म
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • जीवन शैली
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • खेल-कूद
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • पुरानी खबरें
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • इटावा
    • उरई
    • कानपुर
    • कानपुर देहात
    • झाँसी
    • फतेहपुर
    • ललितपुर
  • धर्म
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • जीवन शैली
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • खेल-कूद
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • पुरानी खबरें
  • Login
No Result
View All Result
Young Bharat Logo
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

चौकी से वर्दी चुराने वाले को पुलिस ने मारी गोली: दरोगा ने पकड़कर टॉर्चर किया था, सोते वक्त उसी की वर्दी-पिस्टल चुराई

Young Bharat by Young Bharat
November 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, होम
0
चौकी से वर्दी चुराने वाले को पुलिस ने मारी गोली: दरोगा ने पकड़कर टॉर्चर किया था, सोते वक्त उसी की वर्दी-पिस्टल चुराई
0
SHARES
89
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कानपुर में पुलिस चौकी से सरकारी पिस्टल, वर्दी-कारतूस चुराने वाले का पुलिस ने एनकाउंटर कर पकड़ लिया है। मंगलवार तड़के न्यूरी रोड पर बदमाश शेखू और पुलिस टीम का आमना-सामना हुआ। खुद को घिरता देख शेखू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें शेखू की टांग पर गोली लगी है।

बता दें कि 10 नवंबर को न्यूआजाद नगर चौकी प्रभारी का बक्सा समेत पिस्टल, कारतूस, वर्दी, दो मोबाइल, जरूरी दस्तावेज चोरी हो गया था। बदमाशों ने वर्दी-कपड़ा चौकी से चंद कदम की दूरी पर जला दिए थे।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शेखू और उसके साथियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घेराबंदी करके गिरोह के एक बदमाश को पकड़ लिया। उसने चोरी की बात कबूल भी कर लिया।

पुलिस शेखू की तलाश में थी। क्योंकि प्लानिंग उसने की थी। मामले में ज्वाइंट कमिश्नर की लगी दो टीमों और थाना पुलिस ने देर रात कांशीराम कॉलोनी से 35 वर्षीय युवक को प्रभारी के चोरी हुए मोबाइल के साथ दबोच लिया।

दरोगा सोते रहे, चोरी हो गई पिस्टल-वर्दी
कानपुर के बिधनू थाने की न्यूआजाद नगर चौकी से चोर दरोगा की पिस्टल, कारतूस और वर्दी-कपड़े भरा बक्सा चोरी कर ले गए। इतना सब होने के बाद भी दरोगा को भनक तक नहीं लगी। सुबह दरोगा सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आईजी रेंज और एसपी आउटर ने खुद जांच की। लापरवाही पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। बिधनू पुलिस ने FIR दर्ज की है।

खुन्नस में चौकी से चुरा ले गए थे पिस्टल
बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने कुछ दिन पहले एक चोरी के खुलासे के लिए शेखू और उसके साथियों को उठाया। टॉर्चर किया, मगर चोरी का खुलासा नहीं हो सका। बाद में शेखू को छोड़ना पड़ा था। पुलिस की पिटाई से खुन्नस में आए चोर शेखू ने प्लान बनाया। चौकी से 10 नवंबर को पिस्टल, वर्दी और सामान चोरी किया। शातिर चोरों को पता था कि चौकी में कोई नहीं है। चौकी इंचार्ज गहरी नींद में सो गया है।

शेखू ने पिस्टल बरामद की, फिर उसी से फायर झोंका
DCP साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल शेखू और उसके साथी फैज को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस शेखू को न्यूरी रोड बिधनू लेकर गई। जहां पर शातिर शेखू ने पिस्टल बरामद करने के बाद उसी से पुलिस पर फायर झोंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी घेराबंदी करते हुए पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

अब यहां पुलिस ये डिस्क्लोज नहीं कर रही कि अचानक शेखू के पास पिस्टल कहां से आ गई। इसमें किसकी लापरवाही थी। इस मामले में तीसरा साथी तौफीक अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। घायल चोर शेखू को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार शेखू और उसके साथी फैज को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

चौकी से दरोगा की पिस्टल और कारतूस चोरी
बिधनू थाने की न्यू आजाद नगर चौकी नौबस्ता और बिधनू थाने के बॉर्डर पर है। चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडेय बुधवार रात को चौकी में ही सो गए थे। वो सुबह उठे तो पिस्टल व 10 कारतूस गायब थे। इसके साथ ही वर्दी व कपड़े भरा बक्सा भी चौकी में नहीं मिला। जानकारी मिलते ही चौकी की पुलिस फोर्स ने जांच पड़ताल की।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Previous Post

फिर शर्मसार हुई दिल्ली, कालका पब्लिक स्कूल में तीसरी की छात्रा से यौन शोषण; सफाईकर्मी गिरफ्तार

Next Post

योगी सरकार में अब तक मारे गए 168 दुर्दांत अपराधी, पुलिस की गोली से 4557 पहुंचे अस्पताल

Young Bharat

Young Bharat

Next Post
7 दिन वेस्ट UP के दौरे पर रहेंगे CM योगी:गाजियाबाद में 3 दिन में दो बार आएंगे, नोएडा से सहारनपुर तक के कार्यक्रम तय

योगी सरकार में अब तक मारे गए 168 दुर्दांत अपराधी, पुलिस की गोली से 4557 पहुंचे अस्पताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एक दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो

महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एक दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो

August 24, 2022
शहर के महत्वपूर्ण जेल रोड पर अवैध और जबरन बनी इमारतों, विवाह घरों को ध्वस्त करने की प्रबल मांग का जिन्न बोतल से फिर बाहर आया

शहर के महत्वपूर्ण जेल रोड पर अवैध और जबरन बनी इमारतों, विवाह घरों को ध्वस्त करने की प्रबल मांग का जिन्न बोतल से फिर बाहर आया

September 28, 2022
संक्षिप्त खबरें उरई…

संक्षिप्त खबरें उरई…

November 2, 2022
खास खबरें कोंच…

खास खबरें कोंच…

October 25, 2022

0
सीएम योगी का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ के इनाम का ऐलान

सीएम योगी का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ के इनाम का ऐलान

0
अटल आवासीय स्कूलों में जल्द होंगी हजारों भर्तियां, योगी सरकार ने मंजूरी

अटल आवासीय स्कूलों में जल्द होंगी हजारों भर्तियां, योगी सरकार ने मंजूरी

0
यूपी में अब तक 50 फीसदी बारिश भी नहीं, सूखा घोषित होगा प्रदेश?

यूपी में अब तक 50 फीसदी बारिश भी नहीं, सूखा घोषित होगा प्रदेश?

0
खास खबरें कोंच…

खास खबरें कोंच…

February 1, 2023
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई द्वारा 3 फरवरी को रोजगार मेला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई द्वारा 3 फरवरी को रोजगार मेला

February 1, 2023
इनामी दो अभियुक्तों ने कोर्ट में समर्पण किया

ईनामी अपराधी से हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

February 1, 2023
बाउन्स चेको के प्रकरणो के निस्तारण के लिऐ 4 दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन 26 से 29 सितम्बर तक

इनामी दो अभियुक्तों ने कोर्ट में समर्पण किया

February 1, 2023

Recent News

यंग भारत

Follow Us

Browse by Category

  • Politics
  • rajasthan
  • Uncategorized
  • इटावा
  • उत्तर प्रदेश
  • उरई
  • कानपुर
  • झाँसी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • भोपाल
  • लखनऊ
  • होम

Recent News

खास खबरें कोंच…

खास खबरें कोंच…

February 1, 2023
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई द्वारा 3 फरवरी को रोजगार मेला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई द्वारा 3 फरवरी को रोजगार मेला

February 1, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 This site is still under development.