बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश व्यापारी के अपहरण में फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, छतारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस अलीगढ़ छतारी रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जब एक बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने फिर घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और बदमाश के पैर में गोली लग गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह सौरभ नाम का आरोपी है। जिस पर बुलंदशहर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपी मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि छतारी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी सौरभ नाम का है। जिसने खुर्जा में हाल ही में हुए व्यापारी के अपहरण कांड में फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। छतारी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बाइक तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.