यंग भारत ब्यूरो
भोपाल. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश में जारी है। राहुल की यात्रा में रोजाना अलग – अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में यात्रा के नौवें दिन मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाते नजर आए।
विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से राहुल का पेंटिंग बनाने का दावा किया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता अरुण यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते द्वारा राहुल गांधी की पेंटिंग अपने खून से बनाने का दावा करने वाली पेंटिंग को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।