अनिल शर्मा + संजय श्रीवास्तव
बोले लोकतंत्र मे सरकारे बदलती रहती है, वक्त सबका आताहै अपना भी वक्त आयेगा
झासी| सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परोक्ष रूप से भाजपा को धमका गए| बोले कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती रहतीहैं| वक्त सबका आता है अपना भी वक्त आएगा भाजपा मैनपुरी की हार नहीं पचा पाई| उन्होंने कहा सबका वक्त आता है। आज उनका वक्त है इसलिए सपा के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने मीठी धमकी देते हुए कहा कि समय सबका आता है। आज भाजपा का समय है कल अपना भी समय आएगा। उस वक्त उनके लोग भी तैयार रहें। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का। वह कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने की साजिश में जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे।
उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहादीपक यादव पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। हर मुद्दे पर सरकार नाकाम है। मंहगाई पर बात नहीं करते। सपा के नेताओं को चिन्हित करके जेल भेजा जा रहा है। चुनाव के पूर्व एक इत्र के व्यापारी को करोड़ों रुपये दिखाकर जेल भेज दिया। बाद में वह किसका व्यक्ति निकला। सबको पता है कि किसका व्यक्ति था। उन्होंने मीठी धमकी देते हुए कहा कि समय सबका आता है। आज भाजपा का समय है कल अपना भी समय आएगा।
उन्होंने बताया कि जिस दिन पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह के बेटे को ढाल बनाकर दीपक को गिरफ्तार किया। उस दिन हमने बड़े अधिकारियों से बात की। सबने कहा दबाव है। आखिर ये कैसा दबाव है। आज संस्थाएं उनके लिए काम कर रही है। सीमा असुरक्षित है। बाजार चीन के हवाले है। अभी आपने भाजपा की मैनपुरी की हार देखी। भाजपा मैनपुरी की हार से उबर नहीं पाई है। इसलिए आप देख रहे हो कि अभी नगर निकाय के चुनाव नहीं करा पा रहे हैं। जहां बीजेपी के मेयर वहां सबसे ज्यादा गंदगी है। जब समाजवादी पार्टी का समय आएगा तब आप उसके फैसले देखेंगे। दीप नारायण सिंह को जो सुविधा मिलना चाहिए वह कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजकर संदेश देना चाहती है। भाजपा अपने मतविधायकों का झगड़ा छुपाना चाहती है। कोई बीजेपी नेता संतुष्ट नहीं इस बात को छुपाने के लिए सपा के लोगों को जेल भेजा जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के वक्तव्य अखिलेश जेल जाएंगे पर उन्होंने कहा कि यह भी हमारे स्वागत में किया जा रहा है। विधायकों में झगड़ा एक जिले का मामला नहीं। जूता वाला झगड़ा याद होगा आपको। कितने जूते मारे थे एक दूसरे में। जो मंत्री विदेश गए वह कौन से एमओयू करके आए हैं जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए। जिस सरकार के पास कोई इंडस्ट्रियल पॉलिसी न हो क्या मुद्दा रखेंगे। पता नहीं कौन सी भाषा में कौन सी बात करने लगे। अखिलेश बोले, भाजपा के पास कोई रणनीति नहीं हमारी रणनीति जीतने वाली है। उन्होंने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई समस्या नहीं,लेकिन समस्या है कि बीजेपी हटाएगा कौन ? सीएम और डिप्टी सीएम की एफआईआर में कौन सी धाराएं वापस हुई किसी को मालूम है। पूजा पाठ के चंदे के लिए जिसने फर्जी पर्ची छपाई हो वह डिप्टी सीएम है। उनका प्रमोशन हुआ कि डिमोशन हुआ। अब वह किस विभाग के मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ऑफर है 100 विधायक लाइए 100 विधायक ले जाइए।
उनके साथ पुर्व राज्यसभा सांसद डॉ.चन्द्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक दीप नारायण के बेटे दीपांकर यादव उर्फमून भी जेल में दीपक से मिलने गए थे। जबकि बाहर पूर्व एमएलसी श्यामसुन्दर सिंह,विधायक कालपी विनोदचतुर्दी घनश्याम कोरी सपा जिला जिलाध्यक्षमहेश कश्यप और पूर्व मंत्री नरायण दास अहिरवारभी जेल गेट मेउपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे
जिला कारागार के गेट पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को और दंगे करने से रोक दिया। इस पर उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
पूर्व विधायक दीपक यादव की धर्मपत्नी मीरा यादव और पुत्र दीपांकर को घर पहुंच कर एक घंटा समझाते रहे अखिलेश
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जेल में बंद अपने पूर्व विधायक दीप नारायण यादव से जेल में मिलने के बाद आज श्याम करीब 4:30 बजे पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के शिवाजी नगर स्थित आवास में पहुंचे जहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायिका नीरा यादव और उनके पुत्र दीपांकर उर्फ मूल यादव तथा अन्य करीबी रिश्तेदारों से करीब 1 घंटे तक कमरा बंद करके बातचीत की उन्होंने इस दौरान उन्हें तरह-तरह से सांत्वना दी की पूरी पार्टी देवनारायण के पीछे खड़ी है उनके हर संघर्ष को पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे
सपा नेता सीताराम कुशवाहा एवं तनवीर आलम के भी घर गऐ
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली विधानसभा में सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके सपा के वरिष्ठ नेता सीताराम कुशवाहा और सपा शहर अध्यक्ष तनवीर आलम के भी घर ग ऐ| इस दौरान सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने कहा के भाजपा के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्यकर्ता कमर कस के तैयार रहें पार्टी कभी भी इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर सकती है जेल भरो आंदोलन थी शुरू हो सकता है भाजपा की सरकारों की जेलों में इतनी क्षमता नहीं है कि हमारे कार्यकर्ताओं को रख सके जिसका उत्साहित कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया और नारा लगाया अखिलेश तुम संघर्ष करो हम हर तरह से तुम्हारे साथ हैं
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.