बांदा: पति और चार बच्चे होते हुए भी एक महिला को इश्क का भूत सवार हुआ, उसने एक नहीं दो-दो युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाया। पति दिल्ली में रहकर काम करता था और पत्नी यहां प्रेमियों के प्यार में डूबी रहती थी। जब दूसरे प्रेमी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने साजिश के तहत प्रेमिका के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह हैरान करने वाला मामला यूपी के जनपद बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र का है।
इसी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी अर्जुन उर्फ छोटे (20) दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था, उसके साथ इसी गांव का लाला यादव भी पत्थर कटाई का काम करता है। अर्जुन का दिल्ली से अक्सर घर आना जाना होता था, जबकि लाला यादव कभी-कभी अपने गांव आता था। लाला यादव अपने घर के लिए रुपया और सामान अर्जुन के हाथों भेजता था। इसी दौरान लाला यादव की पत्नी बिटोला से अर्जुन की नजदीकियां बढ़ती गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसी गांव में मुन्ना पांडे भी रहता है। इस युवक से भी बिटोला यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब अर्जुन दिल्ली में रहता था, तब मुन्ना पांडे को यह महिला अपने पास बुला लेती थी। इस तरह पति की गैरमौजूदगी में महिला दो युवकों से इश्क फरमा रही थी।
बिटोला के पति को 50 हजार उधार दे रखे थे
प्यार में डूबे अर्जुन ने बिटोला के पति को 50 हजार उधार दे रखे थे। इसमें से 30 हजार रुपए वापस मिल गये थे। इस बीच अर्जुन की शादी घरवालों ने तय कर दी, जिसकी शादी 20 फरवरी को होनी थी। इसलिए वह दिल्ली से 15 दिन पहले ही अपने गांव वापस आ गया था। शादी के कारण बिटोला के पति से अपने 20 हजार रुपए वापस मांगे थे। इधर मुन्ना पांडे को भी बिटोला के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी, जिससे वह अर्जुन को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। इधर अर्जुन ने 20 हजार रुपए वापस मांगने का दबाव बनाया। तब बिटोला भी अर्जुन से नाराज हो गई। इसी खुन्नस के चलते उसने मुन्ना पांडे के जरिए अर्जुन की मंगलवार को घर में सोते समय हत्या करा दी। घटना के दौरान प्रेमिका बिटोला खुद अर्जुन के घर गई थी, उसने ही रात में अर्जुन से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही मुन्ना पांडे ने हमला करके उसकी हत्या कर दी थी।
प्रेमिका बिटोला प्रेमी के साथ गिरफ्तार
मृतक के भाई भैरमदीन को सोमवार को सबेरे अर्जुन के कमरे का दरवाजा खुला मिला। जब अंदर देखा तो चारपाई में लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका बिटोला को उसके प्रेमी मुन्ना पांडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक आरोपी महिला बिटोला यादव और उसके प्रेमी मुन्ना पांडे को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। घटना के बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.