मेरठ में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक दिव्यांग महिला पर कुछ लोगों ने गोवंश अवशेष डालकर उसे कुत्तों से जख्मी करा दिया। दिव्यांग महिला गंभीर रुप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। वहीं महिला की भतीजी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घटना में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
बुआ को न्याय दिलाने सामने आई भतीजी
मेरठ शाहनत्थन मोहल्ला थाना कोतवाली की रहने वाली अर्शी पुत्री इजहार अहमद ने थाने में तहरीर दी है। अर्शी का आरोप है कि मेरठ लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के कांच का पुल कमेला रोड पर उनका खांदानी कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान की देखभाल अर्शी के पिता इजहार अहमद करते हैं जो सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से मुतावल्ली हैं।
भाई को गोकशी करने से रोकती है बहन
अर्शी ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा फरहान हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं, कब्रिस्तान में रहते हैं। उनके साथ दूसरे चाचा रिहान उसका परिवार रहता है। साथ में दिव्यांगु बुआ शाईस्ता भी रहती है। अर्शी ने शिकायत की है कि उसके चाचा फरहान गोकशी करता है। बुआ शाइस्ता फरहान को ऐसा करने से रोकती है लेकिन वो नहीं मानता।
घर में अकेली थी बुआ तब हुई घटना
4 फरवरी को जब दूसरे चाचा रिहान की पत्नी पंजाब अपने मायके गई है। जहां उसकी डिलिवरी होनी है। घर पर फरहान और बुआ शाइस्ता थे। तब फरहान पुत्र इख्तादार, फरहान, सादिक पुत्र अबरार ने मिलकर कब्रिस्तान में गोकशी की। तब बुआ शाइस्ता ने दोबारा फरहान से गोकशी करने का विरोध किया उसे रोका, नाराज फरहान ने इसके बाद बुआ शाइस्ता पर गोकशी के अवशेष डाल दिए। इतना ही नहीं उस पर कुत्ते छोड़ दिए।
पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी
भतीजी अर्शी का आरोप है कि बुआ शाइस्ता दिव्यांग है चलने, बोलने में असमर्थ है। इशारों से बात करती है। चाचा फरहान को गलत काम करने से रोकती है इसलिए फरहान ने शाइस्ता पर कुत्तों से हमला करवा दिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे इस घटना की सूचना दी।
पड़ोसी और अर्शी मौके पर पहुंचे। तो देखा शाइस्ता का चेहरा खून से भरा था। इसके बाद अर्शी ने थाना लिसाड़ी गेट में तहरीर दी। वहीं बुआ शाइस्ता कुत्तों से काटे जाने के कारण गँभीर रूप से घायल है। अस्पताल में भर्ती है।
सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि भाइयों में कब्रिस्तान की जमीन का विवाद है। भतीजी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए भी दबिश दी जा रही है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.