कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन पत्र जमा करने वालों आज दसवें दिन काउंटर खिड़की पर लगा रहा तांता
संगठन के पदाधिकारी लगे रहे आवेदन कर्ताधर्ताओं की मदद में
उरई(जालौन)। विभिन्न कम्पनियों में जमा धन की वापसी को लेकर आगामी 3 फरवरी से कलेक्ट्रेट परिसर में जमा काउंटर खिड़की आवेदन पत्र जमा करने के लिए प्रशासन द्वारा खोली गयी थी। आज शुक्रवार को आठवें दिन आवेदन कर्ता परिवार के पुरुषों और महिलाओं का हजारों की संख्या में सुबह से ही तांता लगा रहा। पीड़ित जमाकर्ता परिवार के लोगों के सहयोग के लिए जिलाध्यक्ष तप-जप हरीकिशुन करण, बृजेन्द्र सिंह कुसमिलिया नगर अध्यक्ष उरई, राजकिशोर, राजकुमार (राजू) नगर अध्यक्ष जालौन, ऊषा किरण महिला मोर्चा, अलखराम माधौगढ़, मेहरबान सिंह मीडिया प्रभारी, सपना यादव कदौरा, भागचंद्र कुसमिलिया, आशुतोष द्विवेदी उपाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण शर्मा जिला सचिव सहित आदि संगठन के कर्मचारी आवेदन कर्ताओं का सहयोग कर रहे है।संगठन के जिलाध्यक्ष हरीकिशुन करण ने बताया कि आज शुक्रवार को आठवें दिन तक लगभग 13 आवेदन पत्र लोगों द्वारा जमा किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि जनपद जालौन में लगभग दो से ढाई लाख लोग विभिन्न कम्पनियों के द्वारा ठगी के शिकार है। जिनके आवेदन पत्र जमा करने के लिए काफी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।
श्रीमद् भागवत महापुराण के चौथे दिन उमड़ी भक्तगणों की भीड़
उरई(जालौन)।जिला मुख्यालय स्थित शहर के मुहल्ला नया राजेन्द्र नगर वन विभाग के पीछे श्रीमद् भागवत महापुराण के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण जन्म की सम्पूर्ण कथा का श्रवन भगवताचार्य पंडित सुखदेव महाराज के द्वारा करवाया गया। श्रीमद्भागवत कथा में परीक्षत के रूप में लखनलाल पाल पूर्व सेवानिवृत्त आरमी एवं उनके संपूर्ण परिजन पुत्रवधू सरोज पाल पत्नी ई.जितेन्द्र सिंह पाल, ई. सतेन्द्र पाल तथा पुत्री संगीता पाल पत्नी ई. शिव पाल एवं समस्त नगरवासी कथा सुन कर अनंदित हुए। आज शुक्रवार को श्रीमद्भागवत पुराण के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण जन्म की सम्पूर्ण कथा का श्रवन भगवताचार्य पंडित सुखदेव महाराज के द्वारा करवाया। जिसको श्रवण करने के भक्तगणों की अपार भीड़ उमड़ी।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.