भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
श्री बाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा
जालौन। श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका ईओ सीमा तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में आयोजित होने वाला श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। इस बार मेले को भव्य व आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। इसी क्रम में मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 फरवरी दिन शुक्रवार को जयप्रकाश पटैरिया छतरपुर की टीम लोक गीत का कार्यक्रम करेगी। 19 फरवरी दिन रविवार को आकाश नादान कानपुर की टीम द्वारा देवी जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी। 20 फरवरी दिन सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके संयोजक महेंद्र पाटकार मृदुल होंगे। 22 फरवरी दिन बुधवार को बच्चों द्वारा डांस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 24 फरवरी दिन शुक्रवार को बॉलीवाल प्रतियोगिता, 27 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 01 मार्च को आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता में पहलवान अपने दांव पेंच आजमाएंगे।
महाशिवरात्रि को राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा द्वारा हनुमान चालीसा पाठ आयोजित
जालौन। राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में वाचस्पति मिश्रा के आवास पर स्थित शिवमन्दिर पर महाशिवरात्रि 18 फरवरी 23 शनिवार को शाम 3-30 बजे सातवां हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा प्रदेश महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा बुंदेलखंड अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्र पाटकार प्रदेश प्रचारक सत्यनारायण मिश्रा प्रदेश मंत्री कपिल सोनी व जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ व नगर वासियो से अनुरोध किया है कि सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ में सम्मलित होकर अपने जीवन को धन्य बनाये।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.