भगवती मिश्रा – प्रभारी जालौन तहसील त्रिलोकी नाथ गुप्ता
राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन 22 फरवरी को
गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडेय शामिल होंगे
जालौन। राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा व प्रदेश महामंत्री भगवती मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 23 को शाम 4 बजे महारानी लक्ष्मीबाई पार्क जालौन पर किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडेय सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न
जालौन। राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में महाशिवरात्रि 18 फरवरी 23 शनिवार को वाचस्पति मिश्रा के आवास पर स्थित मन्दिर जालौन में आठवां हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।हनुमानजी महाराज का पूजन सन्तोष द्विवेदी कैथवा द्वारा किया गया।पूजन के उपरांत सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।हनुमान चालीसा पाठ में राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा प्रदेश महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा बुंदेलखंड अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता प्रदेशप्रचारक सत्यनारायण मिश्रा महेंद्र सिंह सेंगर महेश सोनी व सिमरन सहित संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक व विशाल भंडारा सम्पन्न
बड़ी संख्या में भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
जालौन। श्री लालजी दास महंत के मन्दिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। श्री पीयूष महंत के सरंक्षण में विद्वान पंडितो द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया।इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या में साधुओं व भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
मित्र महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न
19 मार्च को जीवित सभी धर्मों के 108 पुरखो को सम्मानित किया जाएगा
जालौन। मित्रमहोत्सव की बैठक साधू राम दोहरे की अध्यक्षता में प्रसिद्ध रंग कर्मी पुरन चन्द मिश्र “पूरन” के चित्र पर माल्यार्पण किया।मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश जाटव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा भईया दोहरे ,राम प्रकाश कुशवाहा पूर्व शिक्षक, जहिदुल्हा अंसारी,मान सिंह मुखिया, राम बाबू प्रधान औरेखी,प्रह्लाद आचार्य, राजेन्द्र कुशवाहा पूर्व पालिका सदस्य,इरसाद फौजी,इमरान मास्टर, देवेंद्र एस आई नगर पालिका द्वारा पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलित कर मित्रमंडल की तृतीय बैठक का शुभारम्भ किया गया। 16 वा मित्र महोत्सव 19 मार्च 2023 दिन रविवार को जीवित सभी धर्मों के 108 पुरखो को सम्मानित एवं पाव पखारने का कार्यक्रम होगा ।शोभा यात्रा में बुन्देली संस्कृत को संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बुन्देली लोक कलाओ में दिवारी नृत्य,बांसुरी बादन,दिलदिल घोड़ी,एचक ताना, रमतूला, रमटेरा,सजी बैलगाड़ी,फुलबाद, घरनीम तरह बाजे, नागिन बीन बैंड,पालकी,ख्वाजा की चादर,अचरी,भजन,गोटे, फ़ाग,बुन्देली गारी, धनुष यज्ञ लीला,आदि कलाएं देखने को मिलेंगी, मित्र मंडल बैठक का संचालन करते हुए संयोजक सुशील मास्साब ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा रख्खी जिसमे सभी मित्रमंडल के सदस्यों ने करतल ध्वनि से तन-मन-धन से इस अनोखे कार्यक्रम जो शायद पूरे देश के लिए एक अनोखी पहल के रूप में होगा।साथ देने का वादा किया। मित्रमंडल की बैठक में सबसे बृद्ध पुरखा 104 वर्ष तथा 101 वर्ष के पुरखो को 16 वे मित्रमहोत्सव में आने का निमंत्रण दिया ,बैठक में ओम शंकर मास्टर, रामधनी,हाशिम,मुबीन मास्टर, अनुरुद्ध लौना,रेहान,लालजी मास्टर,राजू,लालमणि यादव,अंशुल कुशवाहा,कैलाश पुरवार,लालजी प्रधान औरेखी ,रखुराज ठेकेदार, अजय,हरिश्चन्द्र पहारिया किशुन घन्यश्याम वर्मा, कुंज विहारी नगायच ,कल्याण कुशवाहा ,वीरेंद्र आचार्य जी आदि उपस्थित रहे
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में बजट संगोष्ठी सम्पन्न
जालौन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जालौन के तत्वावधान में अमृत काल बजट संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन बी एल बजाज स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री गौरी शंकर वर्मा उपस्थित रहे। सदर विधायक ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक मातृशक्ति जीवन के विभिन्न क्षेत्रों व्यापार नौकरी उद्योग व सामाजिक क्षेत्र में आगे नही आएगी तब तक देश का विकास नही हो सकता।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता कुसुम राठौर जिला मंत्री सोनिया अग्रवाल रेखा कुशवाहा गायत्री प्रवेश कुमारी सुलक्षणा गीता गेंडा रेखा स्वर्णकार शीतल सेंगर सुमन सिंह सुनीता गुप्ता विधि अग्रवाल नैना साहनी मुक्ता अग्रवाल खुशुब अग्रवाल अनिता महेश्वरी सीमा सिंह जादौन मीना शुक्ला प्रेमलता उपाध्याय आदि उपस्थित रही।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.