भव्यता के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वीं जयंती
उरई(जालौन)। छत्रपति शिवाजी ने मंदिर मठों और संत समाज की की रक्षा की और हिंदू पद पादशाही की स्थापना की। यह विचार केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने व्यक्त किए। वह रविवार को स्थानीय जमुना पैलेस में छत्रपति शिवाजी की 393 वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम जन उपकार सेवा समिति, कुर्मि क्षत्रिय औद्योगिक शिक्षा एवं समाज सुधार समिति, छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय जनजागरण ट्रस्ट व मराठी समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत वह पुण्य भूमि है, जिसमें समय समय पर युग की आवश्यकता के अनुसार, महान वीर पैदा होते रहे है। इस गौरवशाली महापुरुषों की श्रृंखला में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम एक गौरव-शाली स्थान रखता है। उन्होंने अपने काल में देश के आक्रमणकारी अक्रांतों के अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी। माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि शिवाजी महाराज सभी धर्मों का आदर करते थे। उनकी सेना में महिला और अन्य धर्म के लोगों के लिए विशेष सम्मान था। ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, कार्यक्रम संयोजक चौधरी जयकरन सिंह ने कहा कि किस तरह तीस लोगों की समिति छत्रपति शिवाजी की मूर्ति स्थापना के लिए पहल की। तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन ने भी इसमें सहयोग किया। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, जेडीसी बैंकके अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, नृपेंद्र देव सिंह, डॉ वीरेंद्र, महेंद्र भाटिया, डॉ केएन सिंह, राजीव निरंजन, मंगल सिंह, लाखन सिंह निरंजन, चौधरी लक्ष्मण सिंह, लालजी प्रधान एट, प्रोफेसर रविकांत द्विवेदी, अवध शर्मा बब्बा, नरेंद्र प्रताप राय, विपिन राय, हरीसिंह निरंजन, अमित निरंजन, सोमेंद्र सिंह, रामजी निरंजन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर छानी और संजीव निरंजन ने संयुक्त रुप से किया। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन ने की। आभार डॉ वीरेंद्र सिंह ने सभी आभार व्यक्त किया। नृपेंद्र देव सिंह राजा भैयानेसभी को स्मृति चिह्न दिए। इसके पहले शिवाजी चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.