बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र केभक्ता नगला में दो पक्षों के बीच बुधवार दोपहर में एक जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। गांव के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुए कई राउंड फायरिंंग में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। एसएसपी डा ओपी सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
वहीं पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खूनी संघर्ष में जयप्रकाश पुत्र महिपाल उम्र व18 वर्ष, रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह 30 वर्ष, सतेंद्र पुत्र कल्याण 20 वर्ष की मौत हो गई। वहीं हरिओम व अमरसिंह, महिपाल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.