रसोई गैस के दामों वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी करेगी विरोध
उरई(जालौन)। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बजट में घरेलू उपयोग में आने वाले रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ा दिये जाने से आम गरीब जनता परेशान होती नजर आने लगी है। उक्त बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशपालसिंह गुर्जर कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने होली-दीपाली में मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वायदा किया था।इसके बाद भी होली के त्योहार पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये बढ़ाकर केन्द्र की भाजपा सरकार ने आम जनता के ऊपर बोझ डालने का काम किया है।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की मुसीबत में इजाफा होगा।घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का भगवान जाने क्या हुआ?यह हाल तब से है जब पिछले भारतीय बाजार में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है।आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष यशपालसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा को आम गरीब जनता की परेशानियों से कोई लेना देना है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा गैस के दामों की गयी बढ़ोत्तरी का विरोध आम आदमी पार्टी करती है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.