बांदा। १५वीं बार शंकर सरोवर/नबाब टैंक का सफाई अभियान चलाया गया जिसमें समाज सेवियों द्वारा पूरे दो घंटे तक सरोवर की सफाई की गई तथा दो लोगों द्वारा गुटखा खा कर पन्नी फेंके जाने पर उनसे पन्नी उठवाते हुये भविष्य में कभी गन्दगी न करने की क्षमा मांगी भविष्य की चेतावनी देते हुए जो पन्नी फेंकी थी उसने उठवाई गई। आज इस सफाई अभियान में विजय ओमर उत्तम सक्सेना डां धर्मेन्द्र त्रिपाठी डां रोहित पाण्डेय नीरज त्रिपाठी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव सचिन अगिनहोत्री सुनील त्रिपाठी सुशील तिवारी राहुल सेन राजेन्द्र द्विवेदी गंगानगर भजन राजपूत निखिल सक्सेना रजोल पवन कल्लू राजपूत एस के वाजपेई आदि थे होली के त्योहार में काफी लोग बाहर थे फिर भी १९लोग उपस्थिति रहे और श्रमदान किया! यह कार्यक्रम बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोक भारती के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट बांदा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया तथा गर्मी को देखते हुए अब समय सर्वसम्मति से प्रातः ८बजे से १० बजे तक सफाई कार्यक्रम चलेगा अगला सफाई अभियान दि०१९ मार्च को १६वीं बार आयोजित किया जाएगा।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.