तहसील प्रभारी – देवी दयाल रावत
कोंच ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे — वीडीओ
कोंच(जालौन)।कोच ब्लाक में कुठौंद से आकर खंड विकास अधिकारी का कार्यभार संभालते हुए नवागंतुक वीडीओ प्रतिभा शाल्या ने कहा कि ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो को तेजी से कराया जाएगा। नवागंतुक खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या ने एक भेंट में बताया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा और योजनाओं में गति लाई जाएगी उन्होंने बताया कि शासन के कार्यों को समय पूर्ण कराया जाएगा। वीडीओ प्रतिभा ने बताया कि जिन गौशालाओं की व्यवस्था ठीक नहीं है उनको दुरुस्त कराया जाएगा और गर्मी को देखते हुए ग्रामों के तालाबों को भरवाने का भी कार्य कराया जाएगा कार्यों में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। आगरा की मूल निवासी वीडीओ प्रतिभा शाल्या बड़ी मृदुभाषी और लगन शील महिला है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
कोंच(जालौन)। संघठन के निर्देशानुसार महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण कार्यक्रम शक्ति केंद्र जवाहर नगर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झांसी, ललितपुर क्षेत्र एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह निरंजन, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला, मौजूद रहे कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि द्रौपदी मुरमू जैसी एक संघर्षशील महिला राष्ट्रपति हमारे देश को मिली है यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और आज देश को बचाने के लिए राष्ट्रपति पद पर आसीन होकर देश की सेवा करने का काम कर रही हैं उनकी कार्यशैली से हम सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेना चाहिए और देश हित में कार्य करना चाहिए वही कार्यक्रम में मौजूद मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू जी हमेशा संगठन के प्रति लगनशील रही हैं उन्होंने संगठन हित में काफी संघर्ष किया है इसी का परिणाम है कि आज वह राष्ट्रपति पद पर विराजमान होकर देश की सेवा करने का काम कर रही हैं इसके बाद उनके अभिभाषण को सभी कार्यकर्ताओं ने सुना इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी शंभू दयाल स्वर्णकार, संयोजक नरेंद्र विश्वकर्मा, नगर मंत्री धर्मेंद्र राठौर, नंदनी पटेल, संगीता पटेल, जगदीश कुशवाहा, जगत सिंह कुशवाहा, मृदुल गौतम, दीपक गर्ग बेटू, सौरभ पुरवार, अजय कुशवाहा, अनिल वर्मा, कृष्णा बाबूजी, मुकेश राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.