भगवती मिश्रा – प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी किये मनोनीत
सन्तोष द्विवेदी कैथवा प्रदेश उपाध्यक्ष व अनिल मित्तल प्रदेश महामंत्री मनोनीत किये गए
जालौन। नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ द्विवेदी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कोर कमेटी का विस्तार करते हुए सन्तोष द्विवेदी कैथवा को प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मित्तल को प्रदेश महामंत्री अखलेश गुप्ता को प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह सेंगर को प्रदेश मंत्री श्रवण कुमार श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री महेंद्र कौशल को प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा को प्रदेश संयुक्त मंत्री व रविशंकर मिश्रा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया। साथ ही हिन्दू जन जागरण के लिये कृतसंकल्पित रहने की अपेक्षा की।नव मनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री देवनारायण दास जी महाराज राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा राष्ट्रीय मंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यनारायण मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी के सी पाटकार योगेंद्र राठौर दिनेश लोहिया आदि ने बधाई दी है।
नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा द्वारा गणेश जी मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ 18 मार्च शनिवार को
जालौन।नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के तत्वावधान में गणेश जी मंदिर जालौन पर 18 मार्च 23 शनिवार को सुबह 7 बजे सुंदरकांड पाठ व हवन किया जाएगा।नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा राष्ट्रीय मंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता व राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यनारायण मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ व नगरवासियो से अनुरोध किया है कि सुंदरकांड पाठ व हवन में सम्मलित होकर अपने जीवन को धन्य बनाये।
वैश्य बन्धु सक्रिय होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाये — डॉ सुमन्त गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जालौन नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया
जालौन। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने वैश्य बंधुओं से सक्रिय होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ सुमन्त गुप्ता स्थानीय नटराज पैलेस परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। डॉ सुमन्त गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के विकास में राजस्व के माध्यम से सर्वाधिक योगदान करने वाला वैश्य समाज है। वैश्य समाज अपने-अपने प्रतिष्ठान के माध्यम से रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराता है। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में वैश्य समाज सर्वाधिक भागीदारी रखता है। लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में सर्वाधिक उपेक्षित होने के कारण इस वर्ग का आर्थिक शोषण व उत्पीड़न होता है। उन्होंने वैश्य बंधुओं से एकजुट होकर ताकत दिखाने की अपील की ताकि राजनैतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी समुचित मात्रा में मिल सके। उन्होंने आगामी 18 व 19 मार्च को फतेहपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। बुंदेलखंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल व गौरव गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बुंदेलखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री युद्धवीर कंथारिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर शरण शिवहरे, जिलाध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, महिला प्रांतीय उपाध्यक्ष उषा गुप्ता आदि का माल्यार्पण कर राजेश गुप्ता, दिनेश लोहिया, महेश चौधरी, अशोक गन्धी, शशिशेखर रेजा, संतोष पोरवाल, श्रीमती अनीता महेश्वरी, धीरज गुप्ता, पंकज सरावन, अशीष खकसीस, सुरेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, प्रेमदास गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अरूण पुरवार, डा. आनंद स्वरूप गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.