आगरा में रिटायर्ड सीओ को ब्लैकमेल कर दो महिलाओं ने 6 लाख की वसूली कर दी। इसके बाद 10 लाख रुपए की फिर से डिमांड की। इतना ही नहीं, रकम न देने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी।
मंगलवार को परेशान होकर रिटायर्ड सीओ ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। पुलिस ने सिकंदरा थाने में दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईश्वर नगर शास्त्रीपुरम में रिटायर्ड सीओ राजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने पुलिस को बताया कि दो महिलाएं ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने वाला गिरोह चला रही हैं। इसमें एक महिला का पति भी शामिल है। आरोप है कि महिला अच्छे परिवार के लोगों को अपने जाल में फंसाती हैं। उनका अश्लील वीडियो बना लेती हैं फिर उनसे रकम वसूलती हैं। रकम नहीं देने पर ब्लैकमेल करती हैं।
धमकी देकर 3.50 लाख खाते में जमा कराए
रिटायर्ड सीओ ने बताया कि महिला ने इसी तरीके से उनके बेटे मनीष को अपने जाल में फंसाया। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अनमैरिड बताया। आर्य समाज मंदिर का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया। जिसके बाद ब्लैकमेल कर उनसे जुलाई 2021 में छह लाख रुपये मांगे। धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूल लिए। जबकि 3.50 लाख रुपए अपने खाते में जमा करा लिए।
2 महिलाओं समेत 6 पर दर्ज कराया मुकदमा
राजेंद्र के मुताबिक, आरोपी अब तक छह लाख रुपये वसूल चुके थे। अब 10 लाख रुपए और मांग रहे थे। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। सेवानिवृत्त सीओ ने विकास यादव, अमित, मोहित एवं दो महिलाओं समेत छह लोगों को नामजद किया है।
सीओ बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि अभियोग दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि विकास के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज है। आरोपित एक महिला ने तीन अलग-अलग जन्म तिथि के पहचान पत्र बनवा रखे हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.