उरई(जालौन)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 25 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विशेष अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है, जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, जिला समन्वयक नीतू देवी, प्रियंका द्वारा आज दिनांक 25 मार्च 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात कन्याओं के माता, पिता को कन्या बधाई पत्र व बेबी किट वितरित किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी के द्वारा कहा गया कि बालिकाओं के शिक्षित होने से वह अपने ऊपर होने वाले उत्पीड़न का विरोध कर सकती हैं और अपने अधिकारों की मांग स्वयं कर सकती हैं। महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य भारत में निरंतर घट रही बालिकाओं की जनसंख्या के अनुपात को संतुलित करने के साथ-साथ उनके हक और अधिकारों की पूर्ति करना भी है । मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु पात्र बालिकाओं को आवेदन कराने की बात की गई| उपस्थित सभी लोगों को वन स्टॉप सेंटर व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई| कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर के गुप्ता एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गरिमा तथा महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.