गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 प्रति कुंतल
उरई(जालौन)। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं क्रय केन्द्र हेतु समस्त गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी व संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रू0 प्रति कुन्तल हैं, पिछली वर्ष के तुलना में 110 रू0 प्रति कुन्तल की वृद्धि हुई हैं। गेहूं क्रय 01 अप्रैल से 15 जून 2023 तक किया जायेगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। समस्त उपजिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों में क्रय केन्द्रों पर रेन्डम जांच कर सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि किसी भी क्रय केन्द्रों पर मानक के विपरीत कार्य करने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जनपद में गेहूं क्रय केन्द्र 72 के सापेक्ष 52 केन्द्र क्रियाशील है, 20 केन्द्र 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। गेहूं क्रय आॅनलाईन माध्यम से किया जायेगा। कृषकों द्वारा आॅनलाईन पंजीयन विभागीय वेबसाइट बिेण्नचण्हवअण्पद पर स्वयं, साईबर कैफे या जन सेवा केन्द्र से कराया जाए। वर्ष 2023-24 में जनपद में गेहूं का अच्छादन 129435 हे0, उत्पादन 443283 कुन्तल एवं उत्पादकता 34.25 कुं0/हे0 हैं। क्रय केन्द्रों पर क्रय संबंधी उपकरणों जिसमें 02 इलेक्ट्राॅनिक कांटा, 01 नमीमापक यंत्र, 01 पावर डस्टर, 01 छलना, 01 एनालिसिस किट तथा 01 पंखा की व्यवस्था मण्डी समिति द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। किसानों के लिये सुख-सुविधा की व्यवस्था हेतु छाया, पानी, बैठने की व्यवस्था मण्डी परिसर में अनिवार्य रूप से मण्डी समिति द्वारा किया जाए तथा मण्डी परिसर के बाहर क्रय संस्था/क्रय प्रभारी द्वारा की जाए। किसानों को उनके द्वारा बेचे गये गेहूं का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जायेगा। क्रय केन्द्र प्रभारी कांटा बांट का सत्यापन नियमानुसार सुनिश्चित करा लें। सत्यापन की रसीद पत्रावली में संरक्षित रखे, जनप्रति- निधियों व निरीक्षणकर्ता अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मांगे जाने पर उपलब्ध करायें। क्रय केन्द्र पर आॅनलाइन फीडिंग हेतु लैपटाप, प्रिन्टर व इन्टरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित रखे। क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटों के चार्जिंग व प्रकाश की व्यवस्था के लिये विद्युत व्यवस्था/वैकल्पिक व्यवस्था बनाये रखें। क्रय केन्द्रों पर बैनर का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें तथा खरीद क्रय से संबंधित अभिलेख अद्यतन रखे। इलेक्ट्रानिक कांटा व नमीमापक यंत्र खराब होने की स्थिति में तत्काल संबंधित मण्डी सचिव की सूचित करे तथा मरम्मत हेतु नामित मैकेनिक से सम्पर्क कर तत्काल सही करायेगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) पूनम निगम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी गोविन्द उपाध्याय, कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि सहित समस्त क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.