नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सपा ने कार्यालय पहुंच कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के प्रथम नगर आगमन पर गर्मजोशी के साथ युवा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया इसके उपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सपा कार्यालय पहुंच कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर सपा मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया एवं प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे बखूबी निभाये जाने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, रश्मि पाल, संतोषी प्रजापति, जमालुद्दीन पप्पू, सजीव कठेरिया जिला पंचायत सदस्य, संतोष वर्मा जीनू, प्रदीप दीक्षित, सभासद शादाब, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य दीपू त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राजावत माधौगढ़, कमर अहमद कालपी, गिल्लू भिटारी सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इससे पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने सरदार पटेल एवं डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ मजार पर पहुंच कर मत्था टेका।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.