निकाय चुनाव में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका–दीपराज गुर्जर
उरई(जालौन)।नगर निकाय चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए आज बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें नगर निकाय चुनाव को ताकत के साथ लड़ने की बात सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में अमीर या गरीब का कोई पैमाना नहीं होगा। जिले में स्थानीय निकाय के चुनाव में टिकट उसे ही मिलेगा जो समाजवादी पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता या कार्यकत्री होगी।उन्होने कहायदि कोई कर्मठ कार्यकर्ता या कार्यकत्री है जो नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के चुनाव शहरी क्षेत्र के चुनाव लड़ना चाहते है जो कर्मठ कार्यकर्ता या कार्यकत्री साधन संपन्न नहीं है तो वह पैदल ही प्रचार कर सकता है अपने क्षेत्र में इसलिए इन चुनाव में साधन संपन्नता कोई बहुत बड़ा विषय नहीं है विषय है कार्यकर्ता कर्मठ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद की चार नगर पालिकाओं एवं 7 नगर पंचायतों पर सपा दमदार प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। बैठक को प्रमुख रूप से कप्तान सिंह राजपूत पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, नारायणदास अहिरवार, जयदेव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, सुदामा दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, कैप्टन रमाशंकर सिंह सहित आदि लोगों ने सम्बोधित किया।इससे पहले सपा नेताओं ने महर्षि कश्यप एवं श्रंगवेरपुर राजा के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.