कई सिपाहियों व दरोगाओं व निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
उरई(जालौन)।पुलिस अधीक्षक जालौन ईराज राजा ने चलाने तबादला एक्सप्रेस जिसके तहत कई सिपाहियों, दरोगाओं तथा उप निरीक्षकों नई जिम्मेदारी सौपीं गयी है। जिसके तहत उप निरीक्षक योगेश पाठक को एसओजी एवं सर्व लाइंस से थानाध्यक्ष कदौरा बनाया गया है। जबकि निरीक्षक उमाकांत ओझा को कदौरा थानाध्यक्ष से थानाध्यक्ष नदीगांव की जिम्मेदारी सौपी गयी है तो वहीं कृष्णपाल सरोज को थानाध्यक्ष कोटरा से हटाकर थानाध्यक्ष सिरसा कलार का दायित्व सौपा गया है।जबकि निरीक्षक महेश कुमार को थानाध्यक्ष गोहन से थानाध्यक्ष कोटरा नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में रविन्द्र नाथ को थानाध्यक्ष गोहन बनाया गया जबकि अजय कुमार सिंह सर्व लाइंस प्रभारी जालौन एवं दिव्य प्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष सिरसा कलार से अपराध शाखा उरई में नियुक्त किया गया है।इसके अलावा कई चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्रो में किया गया व्यापक परिवर्तन भी किया गया है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.