शहर के अम्बेडकर चौराहा पर पहुंच कर डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उरई(जालौन)। शुक्रवार को देश के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती विभिन्न जगहों पर लोगों द्वारा मनाई गयी तथा मौके पर डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसी क्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपांशु समाधियां एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी के संयुक्त नेतृत्व में भगवान सिंह यादव डकोर, इं. मनमोहन सिंह जाटव, लल्लू भुआ, कमल दोहरे, माता प्रसाद अहिरवार (माता) बार्ड-7 प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, शेखर मिस्री, परमलाल अहिरवार, राजेन्द्र फौजी, मानसिंह नरक्षा, संजय चक, अवधेश सौलंकी, मंगल सिंह चरसेना, मैराज सिददीकी, राजू धोबी, गुड्डू रिजवी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. श्याम सुन्दर, अयूब अंसारी, राजकुमार पिपराया, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी, सिद्धार्थ दिवौलिया, संतोष ठाकुर सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने शहर के अम्बेडकर चौराहा पर पहुंच कर वहां पर स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन रामनगर अजनारी रोड़ पर डा. अम्बेडकर की जयंती के अवसर जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डा. अम्बेडकर नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके बनाये गये संविधान पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती समाज के विभिन्न लोगों ने धूमधाम के साथ मनाई। जिसके चलते शहर के जीआईसी मैदान से डा. अम्बेडकर के अनुयायियों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण पूर्व नगर परिषद उरई के अध्यक्ष विजय चौधरी ने किया तथा शोभायात्रा में चल रहे लोगों का फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया। इसके उपरांत शोभायात्रा जिला अस्पताल गेट, दलगंजन सिंह चौराहा होते हुए अम्बेडकर चौराहा पर पहुंची जहां पर डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर बसपा नेता आत्माराम फौजी, रामशरण जाटव, मिथलेश बरसार, पंकज राजपूत ठेकेदार, वीरपाल सिंह ठेकेदार, शनि सभासद सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।
राजेन्द्र फौजी के नेतृत्व में मुहल्ला शांतिनगर बार्ड- नम्बर-7 में डा. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस मौके पर सहयोगी के रूप में लल्लू भुआ कांग्रेस नेता, बार्ड से सभासद पद के प्रत्याशी माताप्रसाद, काशीराम कमठा वाले, विपिन चौधरी, बड़े लला, विक्रम चौधरी, सरजू प्रसाद चौधरी, बृजमोहन नरछा वाले, महेन्द्र कुमार रिनियां वाले, संजय चक, धूराम दरोगा जी, देवेन्द्र, पन्ना बाबा, रघू बाबूजी, अवतार सिंह पूर्व प्रधान, रामबिहारी बाबूजी, पप्पू करहना ठेकेदार, नजीब खां, आनंद शाह, कैलाश कुमार श्रीवास, दुर्गाचरन अध्यापक, परमलाल जैसारी, संतोष वर्मा सहित दर्जनों सहित दर्जनों की संख्या मुहल्लावासी मौजूद रहे।