एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज की गयी अदा
राजनीतिक संगठन व प्रशासनिक अधिकारियों ने गले लगाकर दी मुबारकबाद
उरई(जालौन)। शहर में ईदुल फ़ित्र का त्योहार बड़े ही शानों शौकत के साथ मनाया गया। जिसमें शहर की दर्जन भर से अधिक मस्जिदों मे ईदुल फ़ित्र की नमाज को अदा किया गया। शहर की करसान रोड स्थित सुन्नी ईदगाह में शाही इमाम हाफिज फीरोज अली रहमानी, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में धर्मगुरु अब्दुल जब्बार, अम्बेडकर चौराहा स्थित क्लब की मस्जिद में सदर इमाम जमील कादरी, नबी की मस्जिद में शहर इमाम मंजूर बरकाती, कसाई मण्डी मस्जिद में हाफिज अनवार, बघौरा स्थित मस्जिद में इमाम अजीज रजा, दादूपुरा जामा मस्जिद में हाफिज यूसुफ कादरी, आजाद नगर बड़ी मस्जिद में कारी हसन साहब, नया पटेल नगर नूरानी मस्जिद में कारी मुस्तकीम, नीलवरी मस्जिद में हाफिज फज्ले अजीम, लहारियापुरवा मस्जिद में गुलाब हसन वहीं देवबंद अकाद में राम नगर ईदगाह में मौलाना मुहम्मद मियां नदवी, जामा मस्जिद में मुफ्ती तलहा अंसारी, पीरो वाली मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुही, तिलक नगर मौलाना जैद के अलावा शिया समुदाय की मौलाना अकबर अली ने ईदुल फ़ित्र की नमाज अता कराई। इस दौरान डीएम चांदनी सिंह,एसपी ईरज राजा एवं राजनैतिक लोगो में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृव में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया,भूप सिंह पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।वही सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर, क्राइम स्पेक्टर जितेंद्र सिंह, एसआई गौरव मिश्रा, एसआई रामवीर सिंह, महिला थानाध्यक्ष पूनम सिंह ने संभाली,वही ईदुल फ़ित्र की पल-पल की जानकारी एलआईयू स्पेक्टर आदित्य सुंदर के द्वारा पुलिस प्रशासन कि अधिकारियों तक पहुंचाई गई।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.