उरई(जालौन)। उपजिलाधिकारी उरई राजेश कुमार ने बताया कि मा० न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय जालौन स्थान उरई के प्रकीर्ण वाद संख्या 368 / 2016 के अन्तर्गत जारी वसूली प्रमाण पत्र रू० 1,95,750-00 के क्रम में बाकीदार चन्द्रभान पुत्र श्री ग्यादीन निवासी मुहल्ला शान्ती नगर उरई के अन्तर्गत अचल सम्पत्ति मकान संख्या 3163 (नगर पालिका परिषद उरई के अभिलेखों के अनुसार) मुहल्ला रामनगर उरई वर्तमान शान्ती नगर उरई दिनांक 23.11.2022 को कुर्क कर लिया गया है। उक्त मकान संख्या 3163 की नीलामी तिथि 29.04.2023 को 11:00 बजे स्थान तहसील परिसर में होना नियत है। नीलामी की शर्तें किसी भी कार्य दिवस में संग्रह अनुभाग तहसील उरई में आकर देखी जा सकती है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.