CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आउट कर दिया। 12वीं में CMS लखनऊ के छात्र मो. आर्यन तारिक ने देशभर में टॉप किया है। उन्हें 99.75% मार्क्स मिले हैं। वहीं, 10वीं में आगरा के सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की अविशी सिंह ने टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स मिले हैं।
वहीं, CMS की अर्पिता सिंह और आयशा खान के साथ कुल 9 बच्चे 12वीं में सेकेंड रैंक पर हैं। इन बच्चों ने 99.50% नंबर हासिल किए हैं। जबकि 99.25% के साथ 6 बच्चे थर्ड पोजिशन पर हैं। टॉप-3 में लखनऊ के 10 बच्चे हैं।
10वीं में सेकेंड रैंक पर 99.60% नंबर के साथ 4 बच्चे हैं। इनमें लखनऊ की सुहानी अग्रवाल, मेरठ की काजल गोयल, लखनऊ की अनुकृति और कानपुर के श्रेष्ठ मल्होत्रा शामिल हैं। थर्ड पोजिशन पर 99.40% नंबर के साथ 18 बच्चे हैं।
फर्स्ट रैंक पाने वाले मो. आर्यन बोले- पढ़ाई के साथ कंसिस्टेंट रहना चाहिए
बातचीत में तारिक ने कहा, ”इमोशनल मूमेंट है। काफी खुशी हो रही है। इतना अच्छा रिजल्ट आया है। मेहनत पूरी की थी। इतने नंबर एक्सपेक्ट नहीं किए थे। स्कूल के अलावा घर पर डेली 3 से 4 घंटे रिवीजन करता था। मुझे नीट क्वालीफाई करके कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना है।”
दूसरे बच्चों को क्या टिप्स देंगे? इस सवाल के जवाब में तारिक ने कहा, ”पढ़ाई के साथ कंसिस्टेंट रहना चाहिए। कभी बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं लेना चाहिए। कभी लगे कि नहीं हो पाएगा, तब भी खुद पर पूरा कॉन्फिडेंस रखें। हमेशा यही सोचिए कि मेहनत की है, तो रिजल्ट अच्छा आएगा।”
AI के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तनिष्क
लखनऊ के CMS राजेन्द्र नगर ब्रांच के तनिष्क सोनकर ने 99.50% मार्क्स के साथ ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की है। उनके पिता सुनील कुमार सोनकर और मां रूबी सोनकर ने बताया कि बहुत खुशी की बात है। आज बेटे में दोहरी खुशी दी है। आज का मदर्स डे जीवन भर मेरे लिए खास होगा।
तनिष्क स्कूल के बाद रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करते थे। आगे चलकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने माना AI बड़ा संकट बन सकता हैं इसलिए सरकार को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
आयशा ने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई कर हासिल की ऑल इंडिया 2nd रैंक
लखनऊ के लक्षमणपुरी इलाके की रहने वाले रिटायर्ड बैंकर अनवार अहमद खान और उनकी पत्नी हसीब खान की बेटी आयशा खान को 12वीं में 99.5% मार्क्स मिले। उन्होंने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई की हैं। आगे चलकर साइकोलॉजी के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं।
12वीं टॉपर्स की लिस्ट देखिए…
नाम |
परसेंटेज |
स्कूल |
जिला |
मोहम्मद आर्यन तारिक |
99.75% |
सीएमएस |
लखनऊ |
तनिष्क सोनकर |
99.5% |
सीएमएस |
लखनऊ |
अर्पिता सिंह |
99.5% |
सीएमएस |
लखनऊ |
आहाना अरोड़ा |
99.5% |
चिंटल्स |
कानपुर |
योगंजना सिंह |
99.5% |
लामर्ट्स गर्ल्स |
लखनऊ |
आएशा खान |
99.5% |
सीएमएस |
लखनऊ |
मावरा नसीब |
99.25% |
गर्ल्स हाई स्कूल |
इलाहाबाद |
अभिदीप शिखर |
99.25% |
सीएमएस |
लखनऊ |
आनया सिंह |
99.25% |
जयपुरिया |
लखनऊ |
श्रेयसी गुप्ता |
99.25% |
सीएमएस |
लखनऊ |
जहान्वी मिश्रा |
99.25% |
सीएमएस |
लखनऊ |
आदित्य यादव |
99.25% |
सीएमएस |
लखनऊ |