भारतीय मजदूर संघ के ठाकुरदास बने जिलाध्यक्ष
उरई(जालौन)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) एवं अखिल भारतीय परिवहन महासंघ के उरई डिपो शाखा का चुनाव झांसी से आए पर्यवेक्षक ब्रजकिशोर की देखरेख में धूमधाम से हुआ। जिमसें सर्वसम्मति से ठाकुरदास को अध्यक्ष, सौदान सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदय गोयल को उपाध्यक्ष, अनिल व्यास को मंत्री, प्रदीप वर्मा को संयुक्त मंत्री, राजकुमार को कोषाध्यक्ष, सुरैया खातून को कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा 12 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चौबीस घंटे तैयार रहने की बात कही। झांसी मंडल के विभाग प्रमुख अवधेश सक्सेना ने कहा कि उनका संगठन प्रबंधन से वैर रखकर काम नहीं करना चाहता है।लेकिन प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बीएमएस के झांसी जिलाध्यक्ष सीके चतुर्वेदी ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को प्रबंधन को मानना ही होगा। कर्मचारी एकजुटता बनाए रखे। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी संघ की प्रदेश मंत्री ज्योति मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय विदुआ ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जयसिंह सचान ने की और संचालन विजयनारायण शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने एआरएम दुर्गाशंकर से भी मुलाकात की और डग्गामार वाहनों के संचालन को सख्ती से रोकने की मांग उठाई। इस मौके पर भजनलाल गौतम, अरविंद कुशवाहा, मांडवी, अमित, पंकज, कृष्ण प्रताप, कमलेश, ललित, रामलला, वीरेंद्र गौर आदि मौजूद लोग रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.