जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा
उरई (जालौन)।थाना एट क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी बैरागढ़ को लेकर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. जीशान कुरैशी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, बृजमोहन कुशवाहा मंडल सचिव, मोहन सिंह कुशवाहा, राजेंद्र पाल जिला प्रभारी, लालसिंह कुशवाहा युवा जिलाध्यक्ष, शत्रुघन सिंह, देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश, धीरेंद्र कुशवाहा, विश्राम पाल, सुन्दर सिंह कुशवाहा, रामकुमार सोनी, महाराज सिंह आदि कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट कर मांग उठाई है कि मृतक ओमप्रकाश पुत्र मंगलसिंह द्वारा आत्महत्या घटना कारित करने में दुष्प्रेरण के दोषी प्रभारी निरीक्षक एट के खिलाफ आत्महत्या हेतु विवश करने के लिए मुकदमा पंजीकृत किया जाये तथा मृतक के परिवार के भरण पोषण हेतु एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं पचास लाख रुपये नगद दिलवाये जाये तथा दुष्कर्म पीड़ित के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाये, दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच किसी बाहरी सक्षम पुलिस अधिकारी से करवाई जाये साथ ही पीड़ित परिवार को दोषियों के दबाव से बचाने हेतु कड़ी सुरक्षा करवाई जाये।संगठन के नेताओं ने यह भी कहा कि एक सप्ताह के अंदर अमल में लाया जाना न्यायहित में अन्यथा जन अधिकार पार्टी आंदोलन के लिए विवश होगी।