संगठन की बैठकों में नहीं जुट पाते आधा दर्जन कार्यकर्ता
उरई (जालौन)।जनपद जालौन में कुछ समय से आम आदमी पार्टी में गुटबाजी इतनी हाबी हो गयी कि वह जितनी तेजी के साथ जनपद में दिखाई दे रही थी उतनी ही तेजी के साथ धीरे-धीरे धरातल में पहुंचती जा रही है।यहीं कारण है आम आदमी पार्टी की होने वाली बैठकों में आधा दर्जन भी कार्यकर्ता नहीं जुटते दिखाई देते है।बताते चलते कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनावों के पहले जब आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान सुनील सिंह परिहार के हाथ थी उस समय जनपद जालौन में यह दिखाने लगा था कि अन्य राजनैतिक दलों की तुलना में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।इस दौरान संगठन की जितनी भी बैठकें या फिर समस्याओं को लेकर पार्टी ने जो आंदोलन या प्रदर्शन किये उनमें भी कार्यकर्ताओं भागीदारी और जोश दिखने लगा था।अब धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी हासिये पर नजर आने लगी है जिसका न तो कोई आंदोलन समस्याओं लेकर हो रहा है और न ही बैठकों में कार्यकर्ता ही नजर आ रहे है।