भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
आरटीओ द्वारा 12 सीएनजी टैक्सी के 15-15 हजार के किये गए चालान
जालौन।आरटीओ मनोज पांडे के द्वारा आज सुबह देव नगर चौराहे पर अभियान चलाया गया जिसमें 12 सवारी टैक्सी वाहन मौजूद मिले जिनका उनके द्वारा 15 -15 हजार का चालान किया गया। इसके पीछे बस यूनियन की शिकायत थी। वही मौजूदा हालात यह है उरई से जालौन के लिए आने वाली बसों की संख्या कम है वही जिला परिषद पर जो बसों का स्टापेज होता था वहां से हटा दिया गया जो जालौन चौराहे पर स्थापित किया गया बस से सीधा बस स्टैंड से जालौन चौराहे पर आती है जबकि जालौन क्षेत्र और उसके आगे जाने वाली सवारिया जिला परिषद पर आकर रूकती है बस ना होने के कारण लोगों को टैक्सी नजर आती है उसी पर सवार होकर अपने मंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं पता चला है आरटीओ मनोज पांडे का कहना यह है इनके पास परमिट नहीं है जबकि टैक्सी का जब रजिस्ट्रेशन होता है तो टैक्सी परमिट में ही होता है टैक्सी सवारिया बिठाने के लिए होती हैं जिनकी कोई सीमा रेखा नहीं होती यदि ऐसा है तो बड़े-बड़े शहरों में 50 किलोमीटर के इर्द गिर्द टैक्सी देखी जा सकती है इस कार्रवाई से जहां टैक्सी चालक ₹15000 देने में अक्षम है वही आम जनता अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचने के लिए परेशान रहेगी। जनहित में उच्च अधिकारी इस समस्या का गंभीरता से निराकरण करे।
नवरात्रि के द्वितीय दिन भक्तो ने मन्दिरो व देवी पंडालों में माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की
जालौन नगर माँ दुर्गा के जयकारों से देवी मय हो गया
जालौन। नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर लगभग 32 दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति विधि विधान से विराज मान की गई। एवं दुर्गा मंदिरों को सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गांव गांव में कहीं मंदिरों पर तो कहीं पंडालो मे माँ दुर्गा की प्रतिमाओ को पंडालों में विराजमान किया गया। नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी के रूप में माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तथा प्रसाद वितरण किया।अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। या देवी सर्वभूतेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। मॉं दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना से तप,त्याग, वैराग्य, सदाचार व संयम में वृद्धि होती है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.