उरई | जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि 03 दिसम्बर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाते हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार / राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों को विभाग द्वारा भारत सरकार को प्रेषित किये जाते हैं जिसके लिए समय सीमा निर्धारित है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत पुरस्कार हेतु निम्नानुसार श्रेणियां निर्धारित है – दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए, प्रेरणास्रोत हेतु, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास हेतु, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनसशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा। निर्धारित श्रेणियों के पुरस्कार से सम्बन्धित आवेदन पत्र के प्रारूप को आवेदक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत राज अधिकारी भवन, उरई से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त करते हुए आवश्यक संलग्नकों सहित दिनांक 15.07.2023 तक 03 प्रतियों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।