जालौन। सिहारी दाउदपुर में हदबंदी के बाद लगाए गए पत्थरों को कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेक दिया। किसान की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर निवासी सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने खेत की हदबंदी कराई थी। हदबंदी कराने के बाद आराजी संख्या 923 पर उन्होंने पत्थर लगवा दिए थे। खेत पर चौहद्दी में लगाए गए पत्थरों को कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिए हैं। पत्थर निकलने के कारण खेत की सीमा को लेकर विवाद होता है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने इंद्रप्रताप सिंह व अनुरूद्ध सिंह निवासी सिहारी दाउदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।