जनता के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं
कोंच। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महा जनसंपर्क अभियान के तहत चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों के तहत रविवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन की अगुवाई में पार्टी के लोगों ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के नौ साल पूरे होने को लेकर को लेकर आम जनता के बीच जाकर उपलब्धियों से लैस पत्रक वितरित किए गए। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 461 में घर-घर जाकर चलाया गया जिसमें पत्रक व पुस्तिका वितरित कर आगामी चुनाव में सहयोग और समर्थन मांगा गया।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने लोगों को बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अवधारणा को अंगीकार कर केंद्र सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के सबका साथ लेकर सबका विकास किया है। मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने वैश्विक परिदृश्य में भारत का मान समूचे विश्व में बढ़ाया है। भ्रष्टाचार और अराजकता पर अंकुश लगा है और देश को एक सूत्र में पिरोकर एक नए भारत का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार की देर शाम विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर के चिकित्सकों के यहां जाकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों से परिपूर्ण पत्रक और पुस्तिका प्रदान की। महा जनसंपर्क अभियान में जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महेंद्र सोनी, शिवप्रसाद निरंजन, धीरेंद्र निरंजन, सुनीलकांत तिवारी, अमित उपाध्याय, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा, अनिल पटेल, प्रधान प्रेमप्रकाश पटेल, अरविंद निरंजन मुनिया, विकास पटेल, मीरा चंदेरिया, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।