शांति और सदभाव के साथ सम्पन्न हुआ ईदुज्जुहा का त्यौहार
उरई (जालौन)।ईदुज्जुहा त्यौहार शांति और सदभावना के साथ मनाया गया आज गुरुवार को शहर की लगभग एक दर्जन मस्जिदों पर ईदुज्जुहा की नमाज के बाद कुर्वानियों का सिलसिला शुरू हो गया।इस मौके पर देश की अमन और शांति के लिए दुआएं भी मांगी गयी।ईदुज्जुहा के त्यौहार पर आज गुरुवार को ईदगाह रामनगर मस्जिद में मुहम्मद मियां, क्लब वाली मस्जिद में मौलाना जमीत कादरी, सुन्नी ईदगाह कब्रिस्तान मस्जिद में हाफिज फिरोज, नबी की मस्जिद में हाफिज मंजूर साहब, जामा मस्जिद में मुफ्ती तलहा साहब, बघौली वाली मस्जिद में हाफिज अजीज रजा, पोरों वाली मस्जिद में हाफिज मुही, मस्जिद स्टेशन रोड़ हाफिज जब्बार, शिया मस्जिद में मौलाना अकबर, मस्जिद दादूपुरा में हाफिज मुहम्मद अहमद, मस्जिद कुरौशियान में हाफिज आमिर, नीलबरी मस्जिद में हाफिज फजले अजीम ने नमाज अता कराई।