नारेबाजी कर केन्द्र से उठाई इस्तीफे की मांग
उरई(जालौन)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपांशु समाधियां के नेतृत्व में मणिपुर की दर्दविदारक घटना के विरोध केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ शहर के माहिल तालाब स्थित गांधी प्रतिमा से दर्जनों की संख्या में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्ग से निकाल कर जमकर नारेबाजी करते हुए शहीद भगतसिंह चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल जलाकर पीड़ितों के लिए शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से.पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, अयूब अंसारी, राजकुमार पिपरिया, संतोष ठाकुर, कमल दोहरे, गुड्डू रिजवी, अशोक द्विवेदी, कुंवर सिंह ठेकेदार, राजेश कुमार प्रजापति ऊमरी, गणेशदत्त गिरी, नरेन्द्र प्रजापति भागे, रामहेत सोनकिया, रिश्रव बिदुआ, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, इं. मनमोहन जाटव, मुन्ना खां, शकुंतला पटेल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.