अनिल शर्मा + संजय श्रीवास्तव
उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी में जालौन जिला अध्यक्ष के पद को लेकर कई गुट बन गए हैं ऐसी चर्चा है केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा और उनका गुट चाहता है कि यदि ओबीसी अध्यक्ष बने तो जिला पंचायत सदस्य बाबा बालक दास पालको बनाया जाए क्योंकि वह कालपी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। और यह भी कहा जा रहा है भाजपा का इस समय कालपी विधानसभा क्षेत्र से कोई विधायक नहीं है इसलिए संगठन की दृष्टि से भी कालपी विधानसभा से भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए वही चर्चा यह भी है कि भाजपा यदि किसी ब्राह्मणों को जिला अध्यक्ष बनाया चाहती है तो फिर भाजपा के पूर्व क्षेत्र मंत्री तथा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय त्रिपाठी को जय दायित्व दिया जाना चाहिए। उधर यह चर्चा भी जोरों पर है कि भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ घनश्याम अनुरागी और माधोगढ के भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन गुट माधोगढ के भाजपा के नेता राम लखनऔदिच्य को जिला अध्यक्ष बनाना चाहता है । उधर यह भी चर्चा जोरों पर है भाजपा के सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और उनका गुटवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी को पुनःअध्यक्ष बनवाना चाहते है चूंकि रामेंद्र सिंह बनाजीको भाजपा के प्रदेश जल शक्ति मंत्री तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का करीबी माना जाता है इसलिए यह गुट भी अपनी दावेदारी को काफी मजबूत मान रहा है। जय माना जा रहा है कि यदि वैश्य समाज को जिला अध्यक्ष बनाना हो तो उसमें पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता का नाम सबसे ऊपर है इसी तरह यदि ब्राह्मणों मैं यदि किसी को अध्यक्ष बनाना तो भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्षउर्विजा दीक्षितका नाम भो चर्चा मे है.जहा ओबीसी जिला अध्यक्ष बनाने की चर्चा है उनमें पटेल बिरादरी के चर्चित नेता और जालौन लाख के ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन का नाम जोर शोर से लिया जा रहा है उन्हें भी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफी करीबी माना जाता है इसके अलावा ओबीसी में एक नेता और है जिनका नाम अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में खूब चल रहा है वह है भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत. यह माना जारहहै जो भी अध्यक्ष बनेगा इन्ही मे से कोई बनेगा।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.