प्रजापति भवन नया पटेल नगर कालपी रोड उरई में आयोजित होगा कार्यक्रम
उरई(जालौन)।प्रजापति मेधावी छात्र-छात्राओं एवं नगर पालिका, नगर पंचायत सभासदों का सम्मान समारोह 6 अगस्त रविवार को प्रजापति भवन नया पटेल नगर कालपी रोड उरई आयोजित किया जायेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए आदर्श प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति (राजू उमरी) ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्वाजतीय 2023 में उत्तीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह किया जा रहा जिसमें ब्लाक, तहसील, नगर, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं समाज सेवियों और समस्त प्रजापति बन्धुओं आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल 75 प्रतिशत एवं इण्टरमीडिएट 70 प्रतिशत बी.ए., बी.एस.सी. फाइनल 60 प्रतिशत ऐसे उत्तीर्ण छात्र / छाआत्रों को अपनी स्वयं प्रमाणित अंक तालिका की छाया प्रति आवेदन पत्र के साथ पदाधिकारियों एवं जिला कारिणी के पास जमा करना होगा।जिनमें तहसील अध्यक्ष उरई के केशव प्रजापति उरई,तहसील अध्यक्ष कोंच में अयोध्या प्रसाद प्रजापति प्रधान बरोदा, तहसील अध्यक्ष जालौन में अरविन्द कुमार प्रजापति औरेखी, तहसील अध्यक्ष कालपी में मुलायम सिंह प्रजापति तिरही कालपी तथा तहसील अध्यक्ष माधौगढ़ मनोज प्रजापति टेण्ट हाउस माधौगढ़, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति हरदोई राजा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सन्तोषी देवी प्रजापति, उरई नगर अध्यक्ष राकेश प्रजापित भदरेखी अध्यापक,कार्यालय प्रभारी श्याम करण प्रजापति मड़ोरा (प्रजापति भवन, उरई अंक तालिकाएं निरीक्षक सुनील प्रजापति उरई (अध्यापक समर सिंह इ. का. रामपुरा, जिला कार्यकारिणी संरक्षक दयाराम प्रजापति छौंक जिलाध्यक्ष, राजेश कुमार प्रजापति (राजू ऊमरी) के पास आंक तालिकाओं को जमा किया जा सकता है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.