उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (अचल शर्मा) द्वारा आयोजित किया गया पत्रकार सम्मेलन
उरई(जालौन)। शहर के जेलरोड़ स्थित अमन राँयल पैलेस में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (अचल शर्मा) जनपद जालौन के तत्वावधान में कार्यकारणी के कार्ड वितरण कार्यक्रम एवं पत्रकारिता के सूत्रधारक, ख्यातिलब्ध स्तंभकार एवं संपादक के. पी. सिंह के पत्रकारिता जीवन के 45 वर्ष पूरे होने पर शब्द मंथन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उत्कर्ष मिश्रा, रविकांत चंदन, प्रोफेसर रिपुसूदन सिंह, राकेश मिश्रा, गिरीश श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र मिश्रा ब्यूरो चीफ मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता यज्ञदत्त त्रिपाठी एडवोकेट ने की जबकि सफल संचालन शायर शफीकुर्रहमान कश्पी ने किया। इस दौरान शब्द मंथन पत्रका का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान चौधरी जयकरन सिंह निरंजन एडवोकेट, कुंवर जयप्रकाश सिंह जादौन एडवोकेट, रामशंकर छानी प्रधानाध्यापक, सुशील कुमार पांडेय एडवोकेट, बलवान सिंह (मुन्ना यादव) संयुक्त रूप से वरिष्ठ पत्रकार के. पी. सिंह को अंगवस्त्र व स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया।इस दौरान संरक्षक मंडल में देवेंद्र त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, सुनील शर्मा, विमल पांडेय, राकेश द्विवेदी, मुकेश उदैनिया, सत्येंद्र (पस्तोर) भी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय दुवे संपादक अगिनचरण, देवीशरण बादल अगिनचरण उरई, वरिष्ठ पत्रकार नीरज बंसल, राजाराम ब्यास, रामकृष्ण शुक्ला, यज्ञदत्त त्रिपाठी एडवोकेट, भाकियू नेता राजवीर सिंह जादौन, अशोक गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह राजावत, कर्मयुग प्रकाश के संजय गुप्ता, गजेन्द्र सिंह चौहान कालपी, नरेन्द्र तिवारी कालपी, अशोक द्विवेदी, का. देवेंद्र शुक्ला, राजेंद्र उपाध्याय कोंच, अवधेश सिंह चौहान, भीमसिंह यादव मौखरी, अफसर खान, भाजपा नेता शम्भूदयाल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत सहित सैकड़ों पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.