प्रजापति भवन नया पटेल नगर कालपी रोड उरई में आयोजित किया गया कार्यक्रम
उरई(जालौन)। रविवार को प्रजापति मेधावी छात्र-छात्राओं एवं नगर पालिका, नगर पंचायत सभासदों का सम्मान समारोह का आयोजन प्रजापति भवन नया पटेल नगर कालपी रोड उरई आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सी. एल. प्रजापति निबंधक सहकारिता समिति ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना प्रजापति क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रही। जबकि अध्यक्षता राजेश कुमार प्रजापति ने की और संचालन मूलचरण प्रजापति ने किया। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्वाजतीय 2023 में उत्तीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह किया गया। जिसमें ब्लाक, तहसील, नगर, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं समाज सेवियों और समस्त प्रजापति बन्धुओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम समाज के द्वारा किया गया।
आयोजित समारोह में हाईस्कूल 75 प्रतिशत एवं इण्टरमीडिएट 70 प्रतिशत बी.ए., बी.एस.सी. फाइनल 60 प्रतिशत ऐसे उत्तीर्ण छात्र- छाआत्रों को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से राज प्रजापति ने हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि सत्यम प्रजापति ने इंटर में जनपद में पहला स्थान पाया तथा प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। इस दौरान लगभग 75 छात्र-छात्राओं के अलावा समाज के प्रधानों, सभासदों तथा अन्य पदों पर आसीन समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। तहसील अध्यक्ष उरई के केशव प्रजापति उरई,तहसील अध्यक्ष कोंच में अयोध्या प्रसाद प्रजापति प्रधान बरोदा, तहसील अध्यक्ष जालौन में अरविन्द कुमार प्रजापति औरेखी, तहसील अध्यक्ष कालपी में मुलायम सिंह प्रजापति तिरही कालपी तथा तहसील अध्यक्ष माधौगढ़ मनोज प्रजापति टेण्ट हाउस माधौगढ़, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति हरदोई राजा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सन्तोषी देवी प्रजापति,उरई नगर अध्यक्ष राकेश प्रजापित भदरेखी अध्यापक,कार्यालय प्रभारी श्याम करण प्रजापति मड़ोरा (प्रजापति भवन, उरई अंक तालिकाएं निरीक्षक सुनील प्रजापति उरई (अध्यापक समर सिंह इ. का. रामपुरा,जिला कार्यकारिणी संरक्षक दयाराम प्रजापति छौंक जिलाध्यक्ष, राजेश कुमार प्रजापति (राजू ऊमरी), रामरतन प्रजापति, दयाराम प्रजापति छौंक, उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.