बांदा:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को यहां बांदा मे लोक जागरण अभियान के तहत आयोजित समाजवादी प्रशिक्षण शिविर मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि इंडिया और पीडीए मिलकर उत्तर प्रदेश मे 80 मे 80 सीटें जीतने जा रहा है। अब भाजपा का पतन निश्चित है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार अन्याय बढ़ा है। पूरा प्रदेश इस सरकार से पीडित है। बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टेयरिंग होता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा भाजपा के लोगों की बहुमंजिला इमारतें अवैध रूप से बनाई गई हैं। अगर दो कमरों की छत का घर अवैध हो सकता है तो उन बिल्डिंगों को गिराए जाने पर क्या हालत होगी ? सपा सुप्रीमो अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि ये लोग अधिकारियों से मिलकर सरकार चला रहे हैं। ये जो अधिकारी हैं बदल जाते हैं। जब दूसरी सरकार आएगी तो उनके पीछे लग जायेंगे । सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई घर परिवार ऐसा नहीं है जिसने महाभारत ना पढ़ा हो !या रामायण के बारे में ना जानता हो। मणिपुर की दो तस्वीरें आईं हैं। कारगिल का युद्ध करने वाले जवान के परिवार की महिला के साथ जो घटना हुई, हमारी संस्कृति कभी इन चीजों को स्वीकार नहीं कर सकती। इसका दोषी अगर कोई है तो वह भाजपा की विभाजनकारी राजनीति है। अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत का भरोसा जताया। उन्होने कहा कि जब तक रणनीति बनाने में हम लोग कामयाब नहीं होंगे, तब तक हम बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ,और सरकार का समस्याओं को स्वीकार न करना ही इनके पतन का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि इं डि या और पीडीए मिलकर उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीत ले जायेंगे। भाजपा खाली हाथ रह जायेगी। लेकिन इसके लिये हम सबको घोर परिश्रम करना होगा।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.