अस्थाई तहसील उरई सदर गल्ला मंडी में उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार (आईएएस) एवं तहसीलदार कुमार भूपेन्द्र सिंह की मौजूदगी भब्य विदाई समारोह
उरई(जालौन)। शासन द्वारा नायब तहसीलदार उरई चंद्रकांत तिवारी की पदोन्नति कर उनका ललितपुर के लिए स्थानांतरण किया गया। आज सोमवार को तहसीलदार ललितपुर के सम्मान में अस्थाई गल्ला मंडी सदर तहसील के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर मौजूद सदर उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार (आईएएस) एवं तहसीलदार कुमार भूपेन्द्र सिंह ने उनके कार्यों और ईमानदारी की जमकर सराहना करते हुए आगे भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार ने आशोक चिंह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके चंद्रकांत तिवारी ने कहा कि आप लोगों ने बहुत प्यार दिया है।इस प्यार और मुहब्बत हम कभी नही भुला सकते है।लेखपाल दिग्विजय सिंह, लेखपाल अरविंद नायक, जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ अमित कुमार, पवन जैन संग्रह, वरुण गुप्ता संग्रह अमीन, शिवम कम्प्यूटर आपरेटर, अश्विनी गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति लेखपाल, अमित राजावत, पुष्पेंद्र, रवि लेखपाल, वीरसिंह, विनोद वर्मा, अखिलेश, चंदन, अनुरुद्ध प्रताप सिंह सहित दर्जनों तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.