उरई(जालौन)।सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पद वार्ड सं० 10 पहाड़गांव विकास खंड कोंच का उपनिर्वाचन का नाम निर्देशन के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव की मौजूदगी कलेक्ट्रेट अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे कार्यालय में आज 08 प्रत्याशियों ने कुल 11 नाम निर्देशन पत्र जमा किये। जिसमें से रंजना देवी पत्नी अमित कुमार ग्राम नरछा के 3 सेट, जानकी देवी पत्नी अवतार सिंह ग्राम नरछा, तारा देवी पत्नी हीरालाल ग्राम भरसूड़ा , सुमन देवी पत्नी उदयवीर सिंह ग्राम विलाया, संतोषी देवी पत्नी जसवंत सिंह ग्राम चमारी(कोंच), आकांक्षा पत्नी पवन पटेल ग्राम अंडा, अंतो देवी पत्नी मिथुन कुमार ग्राम भदारी, शांति पत्नी घनश्याम ग्राम पहाड़गांव के 2 सेट जमा किये गए।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.