उरई(जालौन)।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने 7 सितम्बर 2022 को कन्याकुमारी से जम्मूकाश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलो मीटर पैदल भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी। जिसका एक वर्ष 7 सितम्बर 2023 दिन गुरुवार को पूरा हो रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर समूचे प्रदेश के जनपदों में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 7 सितम्बर दिन गुरुवार को शहर के माहिल तालाब गांधी प्रतिमा से भारत जोड़ों पद यात्रा निकाली जायेगी जो शहर के घंटाघर, शहीद भगतसिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा से सरदार पटेल आचार्य नरेन्द्रदेव इंटर कालेज से अंबेडकर प्रतिमा होते हुए बजरिया से माहिल तालाब गांधी चबूतरा पर समाप्त होगी।भारत जोड़ों यात्रा मेंप्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राहुल रिछारिया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जे. पी. पाल मौजूद रहेंगे।उक्त बात की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपांशु समाधियां एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने संयुक्त रूप से दी है।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.