भगवती मिश्रा- प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
नारी शक्ति वंदन आरक्षण विधेयक पास होने पर नारियों ने किया केंद्र सरकार का अभिनन्दन
जालौन। मंडपम गेस्ट हॉउस उरई में महिला_सशक्तिकरण_के_अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा “नारी शक्ति वंदन आरक्षण विधेयक” पास कराए जाने पर महिलाओं ने केंद्र सरकार का बहुत बहुत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बहिन उर्विजा दीक्षित ने की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता प्रीति गुप्ता अनीता महेश्वरी मांडवी शर्मा अनीता सोलंकी सुनीता वर्मा रेखा वर्मा सरिता कुशवाहा नीलम गुप्ता शशि सिंह ममता सरकार पूजा शुक्ला सीमा अग्रवाल मीना शुक्ला सहित प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सभी देवतुल्य माताएं एवं बहनें उपस्थित रही।
एम एल कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में टाप 5 मे जगह बनाई
जालौन। उत्तर प्रदेश स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान मे आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में एम एल कॉन्वेंट के बच्चों ने टाप 5 मे जगह बनाई है। उन्होंने अयोध्या मे आयोजित प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों कानपुर एवम गोरखपुर के टिमो को हराकर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया। विधालय के छात्र अर्शलन हसन कक्षा 7,शिवम यादव कक्षा 7, प्रेम तिवारी कक्षा 8 एवम कृष्णवीर यादव कक्षा 8 ने काफी प्रभावित किया. इनके कोच श्री रितेश शर्मा पी टी आई के मार्गदर्शन में बच्चों ने काफ़ी परिश्रम के बाद यह सफ़लता प्राप्त की।इनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्रों ने काफ़ी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय पांडेय एवम प्रबंधक गौरव गुप्ता ने उनके प्रदेश में जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं ।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.