तहसील प्रभारी- देवी दयाल रावत
भाजपा जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक, पालिकाध्यक्ष शामिल हुए
कोंच(जालौन): गहोई भवन में आयोजित किए गए भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता शामिल हुए। नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा फ्रंटल संगठनों के नगर अध्यक्षों ने भी अपने कार्यकर्ताओं संग मिलकर जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब उनकी जिम्मेवारी है कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न न होने पाये। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की जिम्मेवारी अब जिलाध्यक्ष की है। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता में है। उनके दरवाजे कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खुले रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अबध शर्मा, अनिल बहुगुणा, ऊषा गुप्ता, अंजू अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, कैलाश मिश्रा, रामप्रकाश यादव, सुनीलकांत तिवारी, अभिमन्यु सिंह परिहार, राजेश्वरी यादव, सुभाष पिंडारी, मिरकू महाराज, शंभू दयाल.सोनी, विकास पटेल, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, मनीष नगरिया, अनिल अग्रवाल, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, बाबूराम पाल, राघवेन्द्र सिंह, मयंक मोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राजू गैंदोली, संजय लोहिया, विकार अहमद, नरेंद्र विश्वकर्मा, विक्रम तोमर, जगदीश अग्रवाल, केशरीमल तरसौलिया, विनोद गुप्ता, सौरभ पुरवार, दीपक गर्ग, अनिल वर्मा, अनिल पटेल, राजीव रेजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकेश राठौर, श्याम किशोर गुर्जर, प्रेम नारायण, तारबाबू, बबलू गोसाईं, केबी निरंजन आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम मनोरी पर सहकारी समिति दिरावटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेन्द्र निरंजन भेंड़, ग्राम पनयारा पर सर्वेश पटेल, ग्राम बरोदा पर विधायक पुत्र युवा भाजपा नेता आशु निरंजन, भदारी स्थित माई होम स्कूल पर सुनील कांत तिवारी, नहर तिराहे पर विजय रावत, बड़ा मील के सामने सभासद प्रतिनिधि गौरव तिवारी, कुशवाहा ट्रांसपोर्ट पर शिवकुमार कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत सम्मान किया। गौरव तिवारी ने जिलाध्यक्ष का फलों से तुलादान किया। पालिका-ध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने कचरा मुक्त भारत बनाने की लोगों को शपथ दिलाई
कोंच(जालौन):स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम को लेकर खंड विकास कार्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कचरा मुक्त भारत बनाने की उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने दीप प्रज्वलन कर की, तदुपरांत ब्लॉक कर्मियों ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कोंच विकास खंड के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित विभागीय कर्मियों को विधायक ने शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं। हम सभी लोग स्वच्छता अभियान में शामिल हों। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन शील, बीडीओ प्रतिभा शल्य, एडीओ नरेशचंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
आगंनबाड़ी केंद्रों पर एक माह से मनाये जा रहे पोषण माह का रैली निकालकर समापन किया गया
कोंच(जालौन):बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा कोंच ब्लॉक के आगंनबाड़ी केंद्रों पर एक माह से मनाये जा रहे पोषण माह का शनिवार को रैली निकालकर समापन किया गया। खंड विकास कार्यालय से निकाली गयी रैली को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल आगंनबाड़ी महिलाएं कुपोषण से बच्चों को बचाने, साफ़ सफ़ाई पर ध्यान देने, पौष्टिक व विटामिन युक्त भोजन करने के प्रति आमजन को जागरुक करने जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर साथ चल रहीं थीं। इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आगंनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्पित होकर तमाम कार्यक्रम चला रही है। इस मौके पर बीडीओ प्रतिभा शल्य, सीडीपीओ चंद्रप्रभा खरे, मुख्य सेविका ऊषा देवी, आगंनबाड़ी सीमा सचान, अंजली वर्मा, कंचन, सुनीता, ममता, शशि, माधुरी, मीना, गीता, रमा, उर्मिला लिए, रानी, स्नेहलता, कान्ति, सरोज, भावना, रचना, शांति देवी आदि उपस्थित रहीं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.