उरई(जालौन)। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेश पर सदस्यीय सपा प्रतिनिधि मंडल पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित को सत्तारुढ दल के नेता द्वारा फर्जी मामले फंसा कर जेल भिजवाने का काम किया उस मामले की हकीकत को परखने के लिए आज मंगलवार जनपद मुख्यालय पर सपा विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री मनोज पाडेय प्रतिनिधि मंडल के साथ आये और उन्होंने एसपी, डीएम के अलावा जेल में बंद निर्दोष सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित से मुलाक़ात की। इसके बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल सुदामा दीक्षित के आवास पर पहुंचा जहां पर विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने प्रतिनिधि मंडल के साथ पत्रकारों से वार्ता कर घटना का खुलासा किया। विगत दिनों जिला मुख्यालय उरई में सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख माधौगढ़ सुदामा दीक्षित को पुलिस ने एक मामले में एक सत्तारूढ़ दल नेता के षढ़यंत्र के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।इस मामले की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाया है जो आज मंगलवार को जनपद मुख्यालय आया। जिसका नेतृत्व विधान मंडल के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय के नेतृत्व में समूचा प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद जेल में बंद सुदामा दीक्षित से मुलाकात करने गया। इसके बाद सुदामा दीक्षित के आवास क्षीर सागर पर सपा प्रतिनिधि मंडल आया जहां पर उपस्थित पत्रकारों से वार्ता कर मामले का खुलासा किया।जिसमें सत्तारूढ़ दल के नेता को इस षडयंत्र में मुख्य सूत्रधार बताया। बताते चले कि कथित रूप से फर्जी मामले में पूर्व माधौगढ़ ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित जेल भेजा गया है।गौरतलब हो कि माधौगढ़ विकास खंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित के ऊपर की गयी कानूनी कार्यवाही जोरों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।इस उत्पीड़न के मामले में माना जा रहा है। इसी मामले की सत्यता का पता लगाने के लिए सपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेश पर भेजा गया है।जिसका नेतृत्व विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री मनोज पाडेय ने किया। उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, विधायक पंकज मलिक, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक सचिन यादव, विधायक मुकेश वर्मा, विधायक गौरव रावत, विधायक मुहम्मद अरमान खान, पूर्व विधायक के. के. ओझा, पूर्व विधायक चरखी कप्तान सिंह राजपूत के अलावा पूर्व महासचिव प्रबुद्ध महासभा पंकज शर्मा साथ रहे।सपा प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने शासन व प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन शफीकुर्रहमान कश्पी ने किया।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.